Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरचिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 28वां स्थापना दिवस, मेधावियों का हुआ...

चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 28वां स्थापना दिवस, मेधावियों का हुआ सम्मान

Published on

फतेहपुर के चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 28वां स्थापना दिवस एवं अलंकरण समारोह भव्य और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और नवगठित छात्र परिषद को शपथ दिलाई गई।
शहर के चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को 28वां स्थापना दिवस एवं अलंकरण समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव तथा हेड मिस्ट्रेस रीना शुक्ला के निर्देशन में संपन्न हुआ।

समारोह का शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सरस्वती वंदना और प्रार्थना नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं प्राची पाल और आनंद शुक्ला को ओंकार स्कॉलरशिप के तहत 11-11 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व और जिम्मेदारी का संदेश दिया।

समारोह में वरिष्ठ छात्र परिषद ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यालय ध्वज एवं विभिन्न हाउसों के ध्वजों का हस्तांतरण किया गया। नवगठित वरिष्ठ एवं जूनियर छात्र परिषद के पदाधिकारियों को सैश और बैज पहनाकर शपथ दिलाई गई।

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूहगान ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिए। अंत में हेड बॉय अभिजीत और हेड गर्ल मनु गोस्वामी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। केक कटिंग और राष्ट्रगान के साथ समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सेवा भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

👁 42.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

शिक्षक, महापौर, उपमुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद के बाद उपराज्यपाल, आखिर क्यों डॉ. दिनेश शर्मा को मिली अंडमान-निकोबार की जिम्मेदारी

Dr. Dinesh Sharma  Lieutenant Governor 2026: उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के राजनीतिक सफर में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से […]

‘हापुड़ गोलीकांड’ में दीपक की मौत, BSP सुप्रीमो मायावती ने की योगी सरकार से बड़ी मांग

Hapur Badnauli Firing Case: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हुए बदनौली गोलीकांड में घायल दलित युवक दीपक की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इस घटना पर गहरी चिंता और दुख जाहिर किया […]

‘आप ही दलील हैं, आप ही वकील हैं’, इमरान प्रतापगढ़ी बोले- सत्ता ने दे दिया मनमानी का अधिकार

Saharanpur Masjid Demolition Case: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद गिराए जाने के मामले में लगातार राजनीतिक और धार्मिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बता दें कि प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई। अब इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया पर […]

More like this