Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरस्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Published on

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत “महिला वैश्य रत्न” से सम्मानित स्व. ममता गुप्ता की तृतीय पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर शहर के जमालपुर स्थित वृद्धाश्रम में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनकी स्मृति में तीन तथा “मां के नाम” अभियान के तहत उनके दोनों पुत्रों ने दो पौधे लगाए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने सभी उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि “वृक्ष धरती के गहने हैं, इनका संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है। स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण बेहद आवश्यक है।”

कार्यक्रम के संयोजक एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। उन्होंने बताया कि हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन वृक्षों से ही प्राप्त होती है, इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

परिषद के युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण ‘सिंपल’ ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लेना चाहिए। उन्होंने सभी से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी उठाने की अपील की।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी संजय गुप्ता ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन के दौर में वृक्षारोपण किसी वरदान से कम नहीं है। सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर वृद्धाश्रम की प्रबंधक नीतू वर्मा, नरेंद्र गुप्ता, सभासद शादाब अहमद, रामस्वरूप गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, चौधरी गुड्डू, प्रमोद गुप्ता, शेखर कुमार, गुड्डू मोदनवाल, आशीष गुप्ता, प्रज्ञा गुप्ता, सानवी गुप्ता, नीतीश गुप्ता, इच्छा गुप्ता, अशोक कुमार, उमाशंकर (बीनू) गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

👁 35.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मृतक ट्रैक्टर चालक के परिवार को ₹4,12,683 की आर्थिक सहायता मानवता परिवार ने अब तक 6 मृतक सदस्यों के परिजनों को ₹21,69,593 की सहायता...

फतेहपुर। मानवता परिवार ने जनपद फतेहपुर निवासी स्वर्गीय देवराज के परिवार को सामूहिक सहयोग...

फतेहपुर पुलिस की मानवता! यातायात पुलिस ने छात्रा को निजी वाहन से परीक्षा केंद्र पहुंचाया, एसपी ने ₹5,000 पुरस्कार देने की घोषणा की

फतेहपुर। जनपद फतेहपुर में यातायात पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश...

फतेहपुर में डीएम और एसपी का PET परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण, CCTV निगरानी व्यवस्था पर दिया जोर

फतेहपुर, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 460वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न।

  फतेहपुर। शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

More like this