लखनऊ। महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को मिली प्रदेश स्तर पर सराहना
लखनऊ, 15 जुलाई 2026
उत्तर प्रदेश शासन के प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस–2026 के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय समारोह में जनपद फतेहपुर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्थान की संस्थापक निदेशक एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फतेहपुर की ब्रांड एंबेसडर डॉ. माधुरी साहू ने सहभागिता कर जनपद का गौरव बढ़ाया।
समारोह में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित उत्कृष्ट प्रशिक्षकों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, उद्योग प्रतिनिधियों, प्रशिक्षण विशेषज्ञों एवं कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
डॉ. माधुरी साहू द्वारा महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता, सामाजिक उत्थान एवं सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे दीर्घकालिक एवं प्रभावी कार्यों की विस्तृत प्रोफाइल प्रस्तुत की गई, जिसकी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना की गई।
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डॉ. माधुरी साहू के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम द्वारा डॉ. माधुरी साहू को विश्व युवा कौशल दिवस–2026 का प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया
अपने संबोधन में डॉ. माधुरी साहू ने भावुक स्वर में कहा—
“आज का यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन हजारों महिलाओं, बेटियों और युवाओं का सम्मान है, जिन्होंने संघर्ष को अपनी शक्ति और कौशल को अपना भविष्य बनाया है।”
उन्होंने कहा कि एक छोटे से ब्यूटी पार्लर से प्रारंभ हुई उनकी संघर्षपूर्ण यात्रा आज निखार वूमेन्श ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट व थंडर इंंसटीटूयूट तक पहुँची है। इन संस्थानों का उद्देश्य केवल कौशल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि महिलाओं एवं युवाओं में नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास, महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, उद्यमिता तथा आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त करना है।
उन्होंने कहा कि संस्थान का संकल्प अधिक से अधिक महिलाओं एवं युवाओं को कौशल, रोजगार एवं सम्मानजनक जीवन से जोड़ना है।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल जी से संवाद के दौरान डॉ. माधुरी साहू ने अपने संघर्ष को इन पंक्तियों के माध्यम से व्यक्त किया—
“मैं कतरा होकर भी दरिया से जंग करता हूँ,
मुझे बचाना समुंदर की जिम्मेदारी है।”
उन्होंने कहा कि संघर्ष, संकल्प और सेवा ही उनके जीवन की वास्तविक पूँजी रहे हैं।
आभार श्रृंखला
डॉ. माधुरी साहू ने इस सम्मान के अवसर पर सर्वप्रथम परमपिता परमेश्वर को नमन करते हुए अपने पूज्य दिवंगत माता-पिता तथा ससुर जी के प्रति श्रद्धापूर्वक कृतज्ञता व्यक्त की।
उन्होंने विशेष रूप से प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निदेशक श्री डी. के. सिंह, संयुक्त निदेशक श्री मयंक गंगवार ,एडिशनल डायरेक्टर श्री राजेन्द्र प्रसाद ,प्राचार्या शिवानी पंकज ,
तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फतेहपुर के आदरणीय प्राचार्य डॉ. राजकुमार यादव, सिविल लाइंस प्राचार्य श्री मोहनीश कुमार, गुरु सुनीता यादव ,बरखा यादव मैम तथा अमित सर के प्रति विशेष कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सतत मार्गदर्शन, विश्वास एवं प्रेरणा ने उन्हें कौशल विकास एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में प्रभावी ढंग से कार्य करने की शक्ति प्रदान की और आज इस सम्मान तक पहुँचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने अपनी प्रेरणास्रोत पावर विंग कमांडर सुमन रावत (लखनऊ) एवं ललिता रस्तोगी (फतेहपुर) के प्रति भी विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही अपनी दोनों दीदियों, दोनों भाभियों, दोनों ननदों, सभी सहयोगियों, शुभचिंतकों एवं समाज के प्रत्येक उस व्यक्ति का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिसने उनके संघर्षपूर्ण सफर में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान किया।
अपने दोनों पुत्रों का उल्लेख करते हुए उन्होंने भावुक स्वर में कहा—
“हर कठिन समय में मेरे दोनों बेटों ने मेरा संबल बनकर मेरे सपनों को नई ऊँचाइयाँ दीं। यह सम्मान मैं उन्हें भी समर्पित करती हूँ।”
अपने उद्बोधन का समापन उन्होंने अपने शोध प्रबंध कवि दुष्यंत कुमार की इन प्रेरक पंक्तियों से किया—
“सिर्फ़ हंगामा खड़ा करना मेरा मक़सद नहीं,
मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए।”
Trending Now
विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर की निखार वूमेन्श ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट की निदेशक डॉ. माधुरी साहू को राज्य स्तरीय प्रशस्ति पत्र एवं विशिष्ट पहचान मिली
👁 23.5K views






