Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: अन्नपूर्णा भवन निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, बिंदकी तहसील का...

फतेहपुर: अन्नपूर्णा भवन निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, बिंदकी तहसील का किसानों ने किया घेराव

Published on

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में प्रस्तावित अन्नपूर्णा भवन के निर्माण को लेकर ग्रामीणों और किसानों में नाराजगी देखने को मिली। बड़ी संख्या में ग्रामीण बिंदकी तहसील पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों का कहना है कि अन्नपूर्णा भवन का निर्माण गांव के नजदीक कराया जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को इसका आसानी से लाभ मिल सके। उनका आरोप है कि यदि भवन गांव से दूर बनाया गया तो आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

किसानों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि जनहित को देखते हुए भवन के स्थान पर पुनर्विचार किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांग सुनते हुए मामले में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

👁 38.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...

चार गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर लदी मिलीं भैंसें, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा...

More like this