Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरगाजीपुर के पास औगासी रोड स्थित तालाबी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण,...

गाजीपुर के पास औगासी रोड स्थित तालाबी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, अन्य कब्जेदारों को 10 दिन का अंतिम नोटिस

Published on

फतेहपुर में सरकारी तालाब की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। गाजीपुर कस्बे के समीप औगासी रोड स्थित तालाबी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाकर कई निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।

कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

प्रशासन ने बताया कि जिन लोगों ने अभी भी तालाब की सरकारी जमीन पर स्थायी अतिक्रमण कर रखा है, उन्हें 10 दिन के भीतर स्वयं कब्जा हटाने का अंतिम नोटिस दिया गया है। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद ऐसे सभी अवैध कब्जों पर भी बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि, तालाबों और सार्वजनिक संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

👁 44.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मृतक ट्रैक्टर चालक के परिवार को ₹4,12,683 की आर्थिक सहायता मानवता परिवार ने अब तक 6 मृतक सदस्यों के परिजनों को ₹21,69,593 की सहायता...

फतेहपुर। मानवता परिवार ने जनपद फतेहपुर निवासी स्वर्गीय देवराज के परिवार को सामूहिक सहयोग...

फतेहपुर पुलिस की मानवता! यातायात पुलिस ने छात्रा को निजी वाहन से परीक्षा केंद्र पहुंचाया, एसपी ने ₹5,000 पुरस्कार देने की घोषणा की

फतेहपुर। जनपद फतेहपुर में यातायात पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश...

फतेहपुर में डीएम और एसपी का PET परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण, CCTV निगरानी व्यवस्था पर दिया जोर

फतेहपुर, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 460वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न।

  फतेहपुर। शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

More like this