फतेहपुर-मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के एमबीबीएस इंटर्न्स स्टाइपेंड में वृद्धि और उसका समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज परिसर में पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में इंटर्न्स एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इंटर्न्स का कहना है कि उत्तर प्रदेश में जो स्टाइपेंड है वह अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम है। हम लोग 24 घंटे अपनी स्वास्थ्य सेवाएं देते हैं इसके बाद भी हमारा स्टाइपेंड प्रतिदिन चार सौ रुपये है जो हमारी मेहनत का सम्मान नहीं है। वहीं मेडिकल एजुकेशन बजट यूपी का सबसे ज्यादा है। वर्तमान 12,000 प्रतिमाह इंटर्नशिप स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30,000 प्रतिमाह किया जाए। साथ ही सभी मेडिकल इंटर्न्स को हर माह समय पर नियमित रूप से स्टाइपेंड का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
स्टाइपेंड बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स का बड़ा प्रदर्शन






