रिपोर्ट-पप्पू तिवारी
फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के जाफराबाद में राकेश कुमार 35 वर्ष एक दशक से अपनी मौसी के लड़के राजेन्द्र कुमार दिवाकर के साथ रहकर मेहनत मजदूरी करता था इस समय गांव के एक किसान के थ्रेसर में गेहूं की कतराईं का काम करता था जो रोज की तरह दिन में दो-तीन बजे से रात दो तीन बजे वापस आकर घर के अन्दर सो जाता था। किसी बात को लेकर स्थानीय लोंगो से कहा सुनी विवाद हुई थी सुबह राकेश की घर के अन्दर लाश मिली है। पुलिस ने राजेन्द्र की पत्नी से जानकारी ली तो महिला ने बताया कि सुबह हम लोग जब छत से सो कर नीचे आये तो मृतक राकेश फांसी से झूल रहा था जिसे हम ने देख नीचे उतार लिया है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।







