Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपुर बुजुर्ग चौराहे पर कार-बाइक की भिड़ंत, छह घायल,कार ने बाइक को...

पुर बुजुर्ग चौराहे पर कार-बाइक की भिड़ंत, छह घायल,कार ने बाइक को मारी टक्कर, बिजली का पोल तोड़ खेत में जा गिरी, छह लोग घायल

Published on

फतेहपुर अशोथर थाना क्षेत्र के पुर बुजुर्ग चौराहे के पास मंगलवार को कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार नाले में जा गिरे, जबकि कार बिजली का पोल तोड़ते हुए नाला पार कर खेत में जा गिरी। हादसे में कार के एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को पीआरवी 5609 को इवेंट नंबर 14240 के माध्यम से कार और मोटरसाइकिल की दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि वेन्यू कार (यूपी 71 बीए 6579) असोथर से विजयपुर की ओर जा रही थी। वहीं हीरो एचएफ डीलक्स बाइक (यूपी 71 बीएल 9036) ग्राम सातों धरमपुर से निकलकर पुर बुजुर्ग चौराहे पर मुख्य मार्ग पर चढ़ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में बाइक सवार कुलदीप पुत्र रमेश पासवान (35), छोटू पुत्र मुन्ना (25) और ननका पुत्र मुन्ना (22), निवासी ग्राम सातों धरमपुर, घायल हो गए। टक्कर के बाद तीनों बाइक समेत सड़क किनारे नाले में जा गिरे।
वहीं कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली का पोल तोड़ते हुए नाला पार कर खेत में जा गिरी। कार में सवार रोहित पुत्र सुरेश कुमार (25), बिट्टन देवी पत्नी छड़ी (50) तथा अनूपा देवी पत्नी कामता प्रसाद (45), निवासी रामनगर, थाना खागा, भी घायल हो गए।
पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल सदर भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि पुर बुजुर्ग चौराहे पर कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

👁 65.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this