Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर पुलिस की नई पहल: अब अवैध गतिविधियों की सूचना सीधे SP...

फतेहपुर पुलिस की नई पहल: अब अवैध गतिविधियों की सूचना सीधे SP के WhatsApp पर, पहचान रहेगी गोपनीय

Published on

फतेहपुर। जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से फतेहपुर पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने आमजन से सीधे सूचना प्राप्त करने के लिए एक विशेष WhatsApp नंबर 9236399009 जारी किया है। इस व्यवस्था के माध्यम से अब जिले का कोई भी नागरिक अवैध गतिविधियों से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी सीधे पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा सकेगा।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को जनपद के किसी भी क्षेत्र में अवैध गांजा, अवैध शराब की बिक्री, जुआ, सट्टा, स्मैक, मादक पदार्थों की तस्करी अथवा अन्य किसी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी मिलती है तो वह बिना किसी संकोच के उक्त नंबर पर केवल WhatsApp संदेश के माध्यम से सूचना भेज सकता है। सूचना के साथ यदि फोटो, वीडियो या अन्य कोई साक्ष्य उपलब्ध हो तो उसे भी साझा किया जा सकता है, जिससे पुलिस को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने में सहायता मिलेगी।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह मोबाइल नंबर पुलिस अधीक्षक स्वयं संचालित करेंगे और यह चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा। हालांकि, इस नंबर पर किसी प्रकार की कॉल स्वीकार नहीं की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे केवल WhatsApp संदेश के माध्यम से ही अपनी सूचना भेजें, ताकि हर सूचना का व्यवस्थित तरीके से संज्ञान लिया जा सके।
फतेहपुर पुलिस ने यह भी भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। किसी भी सूचना देने वाले नागरिक की व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी और प्राप्त सूचनाओं का सत्यापन कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इससे आमजन बिना किसी भय या दबाव के पुलिस की मदद कर सकेंगे।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जनपदवासियों से अपील की है कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। यदि कहीं भी किसी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि दिखाई दे तो उसकी विश्वसनीय सूचना तत्काल WhatsApp के माध्यम से साझा करें। पुलिस का मानना है कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है तथा जनपद में सुरक्षित और कानून व्यवस्था का बेहतर वातावरण बनाया जा सकता है।

👁 37.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...

फतेहपुर: कागजी आश्वासन नहीं, ज़मीन पर हो काम ; सर्वोदय कॉलेज की बदहाली पर छात्रों के समर्थन में गरजा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक

फतेहपुर-जिले के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और...

More like this

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...