Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के...

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

Published on

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र के उमरापुर रोड पर झाड़ियों के किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
शव की पहचान कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान हिस्ट्रीशीटर रामप्रकाश गुप्ता के रूप में हुई है। घटनास्थल से शराब की बोतलें, नमकीन और अन्य सामान भी बरामद हुआ है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पहले वहां शराब पार्टी हुई और उसके बाद युवक की हत्या कर शव झाड़ियों के पास फेंक दिया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मृतक के संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ कर रही है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वजह तथा आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

👁 45K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

‘तथ्यों के साथ चुनौती देता हूं’, अखिलेश के स्कूल बंद करने वाले दावों पर भड़के योगी के मंत्री

UP Basic Education Minister Sandeep Singh: उत्तर प्रदेश में प्राथमिक स्कूलों को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा में आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़े पैमाने पर प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए हैं, जिससे गरीब, दलित और पिछड़े परिवारों के […]

More like this