Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअल्फा जेन के प्रदर्शन में कई बाहरियों को चिन्हिंत करने में जुटा...

अल्फा जेन के प्रदर्शन में कई बाहरियों को चिन्हिंत करने में जुटा प्रशासन, इंटरनेट पर छात्रों ने मांगा समर्थन

Published on

फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों के प्रदर्शन के मामले में पुलिस और प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। प्रदर्शन के दौरान बनाए गए वीडियो के आधार पर ऐसे लोगों की पहचान की गई है जो विद्यालय के छात्र या शिक्षक नहीं है, इनमें आसपास के कुछ अभिभावक, दुकानदार और कुछ संदिग्ध लोग भी शामिल हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है।प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले छात्र अंकुर कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक आईडी बनाकर आंदोलन में शामिल छात्रों से जुड़ने और समर्थन देने की अपील की है। इस माध्यम से अब तक 74 लोग जुड़ चुके हैं। छात्र ने कहा है कि आगे की जानकारी इसी प्लेटफॉर्म के जरिए साझा की जाएगी। पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि कहीं छात्रों का किसी राजनीतिक उद्देश्य से इस्तेमाल तो नहीं किया गया, वहीं फिलहाल पुलिस पूरे मामले में खुलकर कुछ भी बोलने से बच रही है,   जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तत्काल कार्य कराए जा रहे हैं। परिसर की सफाई कराई गई है तथा दो नए वाटर कूलर और 20 पंखे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

👁 20.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: बाजार में बाइक हटाने को लेकर बवाल, चौकीदार और उसके बेटे की बीच बाजार पिटाई, वीडियो वायरल

फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के सूर्यकुंड बाजार में बाइक हटाने को लेकर...

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

More like this

फतेहपुर: बाजार में बाइक हटाने को लेकर बवाल, चौकीदार और उसके बेटे की बीच बाजार पिटाई, वीडियो वायरल

फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के सूर्यकुंड बाजार में बाइक हटाने को लेकर...

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...