फतेहपुर। जिले के ललौली थाना क्षेत्र के डडवन मजरे अढ़ावल गांव में शनिवार को घर में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि मकान की छत उड़ गई और घर में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में घर में मौजूद एक महिला और एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके के बाद लगी आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे गृहस्थी का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।
सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका गैस रिसाव के बाद सिलेंडर में विस्फोट की जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा.
Trending Now
रसोई गैस सिलेंडर में भीषण धमाका, छत उड़ी; महिला और किशोर गंभीर रूप से झुलसे
👁 14.4K views







