फतेहपुर के लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) की बदहाल सड़क और पेयजल समस्या को लेकर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने सदर विधायक से समाधान की मांग की है।
व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने ज्ञापन देकर बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में स्थित नई बस्ती उधननापुर में 100 से अधिक मकानों में हजारों लोग निवास करते हैं, लेकिन आज तक पक्की सड़क और जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है।
ज्ञापन में कहा गया है कि बारिश के दौरान कच्चे रास्तों में पानी भर जाने से पूरा इलाका तालाब में तब्दील हो जाता है, जिससे स्थानीय लोगों, छात्र-छात्राओं, महिलाओं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, जलापूर्ति की कोई व्यवस्था न होने से लोग मूलभूत सुविधा से भी वंचित हैं।
उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में जल्द से जल्द पक्की सड़क का निर्माण कराने और जलापूर्ति व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से:
किशन मेहरोत्रा (संस्थापक अध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश)
मनोज गुप्ता घायल
रिंकू सिंह मौजूद रहे।
Trending Now
नई बस्ती उधननापुर में सड़क और जलापूर्ति की मांग, व्यापार मंडल ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन
👁 13.6K views







