Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरदीवार फांदकर घर में घुसे चोर, 2.75 लाख नकदी समेत लाखों के...

दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, 2.75 लाख नकदी समेत लाखों के जेवरात पार

Published on

फतेहपुर/जहानाबाद। थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव में शनिवार भोर चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी और लाखों रुपये के जेवरात समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। वारदात के समय गृहस्वामी और उनकी पत्नी घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। घटना की जानकारी सुबह कमरे का दरवाजा खुला मिलने और सामान बिखरा देखकर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
चंदीपुर गांव निवासी शहीद आलम पुत्र सफर अली ने बताया कि शुक्रवार देर शाम खाना खाने के बाद गर्मी के चलते वह और उनकी पत्नी बरामदे में सो गए थे। रात करीब तीन बजे तक सब कुछ सामान्य था। इसके बाद सुबह पत्नी की नींद खुली तो घर के कमरे का दरवाजा खुला पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त था और बड़े बक्से का ताला टूटा हुआ था।
पीड़ित के मुताबिक चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और बक्से में रखी करीब 2 लाख 75 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इसके साथ ही सोने का हार, अंगूठी, दो जोड़ी सोने के झुमके, सोने की बिंदी, चांदी का हार, तीन जोड़ी पायल, दो हाथफूल, बाल चोटी, पांच जोड़ी बिछिया समेत अन्य कीमती सामान भी चोर अपने साथ ले गए।
परिजनों को आशंका है कि चोरी की वारदात रात करीब तीन से चार बजे के बीच हुई। घर में सुरक्षा के लिए दो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें एक कैमरा बरामदे और दूसरा घर के पीछे की तरफ लगा हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस जल्द घटना का खुलासा करने में जुटी है।

👁 71.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this