फतेहपुर में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। वहीं तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, सभी श्रद्धालु कोरवा गांव से पिकअप में सवार होकर प्रतापगढ़ स्थित मनगढ़ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अलियाबाद गांव के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 30 लोग सवार थे।
घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। तीन घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
Trending Now
फतेहपुर-श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, 2 दर्जन से अधिक घायल DM-SP भी मौके पहुँचे
👁 48.7K views







