Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक संपन्न, 3 सितंबर को...

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक संपन्न, 3 सितंबर को लखनऊ में होने वाले व्यापारी कुंभ’ में फतेहपुर से 100 व्यापारी होंगे शामिल

Published on

फतेहपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, फतेहपुर की मासिक बैठक आज शादीपुर स्थित कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रज्जन गुप्ता ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी संजय गुप्ता, संरक्षक विनोद गुप्ता एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भदौरिया उपस्थित रहे।

बैठक में जिला प्रभारी संजय गुप्ता और संरक्षक विनोद गुप्ता ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि आगामी 3 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले व्यापारी सम्मेलन ‘व्यापारी कुंभ’ में फतेहपुर जनपद से 20 छोटी चार पहिया वाहनों से कम से कम 100 व्यापारी प्रतिभाग करेंगे।

जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अतिशीघ्र जनपद की तीनों तहसीलों में व्यापारी सम्मेलन आयोजित कर अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा और उन्हें लखनऊ में आयोजित ‘व्यापारी कुंभ’ में चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भदौरिया ने कहा कि यदि किसी भी व्यापारी को किसी प्रकार की समस्या है तो वह निसंकोच भाजपा कार्यालय आए। वहां सप्ताह भर जनसुनवाई कर समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जाता है।

मो. आसिफ एडवोकेट ने कहा कि लखनऊ सम्मेलन से वापस आने के बाद अतिशीघ्र फतेहपुर में भी एक विशाल व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों के साथ कैंप भी लगाए जाएंगे।

धीरज वाल्मीकि ने कहा कि जनपद में अभी भी बहुत से व्यापारी जीएसटी पंजीकरण को लेकर जागरूक नहीं हैं। इसके लिए तहसील स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा जीएसटी विभाग के कैंप लगवाए जाएंगे, जिससे प्रदेश सरकार के राजस्व में वृद्धि हो।

बैठक में मुख्य रूप से संजय जौहरी,  सद्दाम, शिवम गुप्ता, गाजी, शिवप्रसाद मामा, मो. नवाब, इरशाद हुसैन,विनोद सिंह चंदेल, यासीन,निसार अहमद, हिमांशु श्रीवास्तव, सलमान, अकरम,अजहर अली,मोनू गुप्ता, नासिर हुसैन, रमजान, शकील, जावेद,विनोद गुप्ता,मोनिस, सिराज, नरेश पासवान सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।

👁 38.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this