फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी की मासिक बैठक में पहलगाम हमले का मुद्दा छाया रहा। कार्यकर्ताओं ने आतंकवादियों पर ठोस कार्रवाई की मांग। किसानों ने बैठक के दौरान संगठन के विस्तार को लेकर तीन पदों पर पदाधिकारी किए गए। नियुक्त भाकियू राष्ट्रीयतावादी प्रदेश उपाध्यक्ष ने महिला जिलाध्यक्ष सहित तीन पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारी भी सौपी। भाकियू राष्टीयतावादी के प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद शेख ने कहा किसानों की मांग है कि पहलगाम हमले के दोषियों को सरकार ढूंढकर खात्मा करे। चाहे वह देश में छुपे हों या विदेश में एक ठोस कार्यवाही होनी चाहिए। वंही जिलाध्यक्ष रिशु ठाकुर ने बताया संगठन को मजबूत करने के लिए भिटौरा ब्लॉक में दो पदाधिकारी नियुक्त किया और ऐराया ब्लॉक में निशा बनो को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।








