Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में शालिनी यादव हत्याकांड का खुलासा, पति गिरफ्तार; हत्या में इस्तेमाल...

फतेहपुर में शालिनी यादव हत्याकांड का खुलासा, पति गिरफ्तार; हत्या में इस्तेमाल कुक्कर का ढक्कन बरामद

Published on

फतेहपुर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में शालिनी यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने हत्या के बाद घटना को हादसे का रूप देने और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल एल्युमिनियम के कुकर का ढक्कन समेत कई सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 9 अगस्त  को मृतका शालिनी यादव के पिता धर्म सिंह निवासी ग्राम जखनी, थाना राधानगर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। बताया गया कि उनकी बेटी शालिनी की शादी 3 दिसंबर 2017 को दिलीप कुमार से हुई थी। दंपती के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक विवाद का एक कारण पति द्वारा पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक भी बताया गया है।
पुलिस के अनुसार 7 और 8 अगस्त की रात दिलीप कुमार ने अपने भाइयों संदीप कुमार और भूपेंद्र के साथ मिलकर शालिनी की हत्या करने की बात सामने आई थी। इसके बाद मामले में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 368/2026 के तहत धारा 103(1) और 238 बीएनए में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पूछताछ में आरोपी दिलीप कुमार ने पुलिस को बताया कि 8 अगस्त की सुबह करीब 5:15 बजे उसने शालिनी को आंगन में बर्तन धोते देखा। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कुकर के ढक्कन से उसके सिर पर पीछे से लगातार तीन वार किए। चोट लगने के बाद शालिनी बेहोश होकर गिर गई। इस दौरान कांच का गिलास टूटने से उसके पैर में भी चोट लगी।
आरोप है कि इसके बाद दिलीप कुमार ने शालिनी को प्लास्टिक के बाथटब में डालकर पानी में उसकी गर्दन दबा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद आरोपी ने बाथटब का पानी बहा दिया, जिससे खून के छींटे और धब्बे भी पानी के साथ बह गए। इसके बाद आरोपी मोटरसाइकिल से मॉर्निंग वॉक के लिए निकल गया और कुछ समय बाद वापस अपने किराए के मकान पर पहुंचा।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने भाइयों को बुलाकर शालिनी के गिरने से चोट लगने की कहानी बताई और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को वापस मकान पर लाकर घटना को हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया।
कोतवाली पुलिस टीम ने 12 अगस्त को आरोपी दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुकर का एल्युमिनियम ढक्कन, टूटे कांच के छह टुकड़े, प्लास्टिक का बाथटब, मोबाइल फोन, 70 रुपये नकद और मोटरसाइकिल बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है। पुलिस के अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले की विवेचना जारी है।

👁 164.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...