रिपोर्ट-अनीश रघुवंशी
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के अहमदगंज तिहार गांव में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को फांसी के फंदे से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अहमदगंज तिहार गांव निवासी इंद्रराज की शादी आज से करीब 10 वर्ष पूर्व चितनपुर गढा गांव निवासी उदयभान की पुत्री पुष्पा देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद से दोनों साथ रहते थे। मंगलवार की सुबह पुष्पा देवी घर से बिना बताए निकल गई थी। कुछ देर बाद महिला का शव ग्रामीणों ने एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर साक्ष्य इकट्ठा किए। परिजनों ने बताया कि घर में किसी भी प्रकार की कोई कहा सुनी भी नहीं हुई अचानक महिला ने यह कदम उठा लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मामले में किशनपुर थाना अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में थे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा आगे कार्रवाई की जा रही है।







