असोथर फतेहपुर। लखनऊ स्वच्छ भारत मिशन – नगरीय ( एसबीएम) 2.0 के तहत नगरीय जनप्रतिनिधियो की क्षमता संवर्धन के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर पंचायत असोथर के चेयरमैन नीरज सिंह ने प्रतिभाग किया प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 ओर 19 अगस्त को लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर सभागार में क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र (आरसीयूईएस) लखनऊ की ओर से आयोजित किया जा रहा है प्रशिक्षण में जनप्रतिनिधियो को स्वच्छ भारत मिशन नगरीय 2.0 के उद्देश्यों नवीन दिशा – निदेशों नगरीय स्वच्छता ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और नागरिक सहभागिता समेत मिशन के विभिन्न घटकों की जानकारी दी जा रही है स्थानीय निकायों में स्वच्छता व्यवस्था को ओर प्रभावी बनाने तथा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा की जा रही है। नगर पंचायत असोथर के चेयरमैन नीरज सिंह ने प्रशिक्षण में सहभागिता करते हुए नगरीय स्वच्छता ओर बेहतर कचरा प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की प्रशिक्षण के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को स्थानीय स्तर पर स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं को मज़बूत करने ओर नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे है । एसबीएम 2.0 के तहत आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नगरीय निकायों में स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चेयरमैन नीरज सिंह की सहभागिता से नगर पंचायत असोथर में भी स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को ओर बेहतर बनाने की दिशा में प्रयासों को गति मिलने की उम्मीद है।
Trending Now
एसबीएम 2.0 प्रशिक्षण में असोथर चेयरमैन नीरज सिंह ने किया प्रतिभाग







