Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में लम्बरदार पर 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का...

फतेहपुर में लम्बरदार पर 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, एसपी से मुकदमे में धारा बढ़ाने और सुरक्षा की मांग

Published on

फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक फतेहपुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के मुताबिक 17 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे पीड़िता की 10 वर्षीय बेटी घर के बाहर पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक लम्बरदार शराब के नशे में वहां पहुँचा और बच्चों को टॉफी देने लगा। आरोप है कि नशे की हालत में उसने बच्ची को भी टॉफी देकर बहला-फुसलाकर अपने घर के कमरे में ले गया।
शिकायत के अनुसार आरोपी ने बच्ची को कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। इसी दौरान बाहर खेल रहे बच्चों ने कमरे का दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर बच्ची की मां, उसकी देवरानी और बड़ी बहन  मौके पर पहुंचीं। परिजनों ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। आरोप है कि दरवाजा नहीं खुलने पर कमरे की खिड़की से अंदर देखा गया, जहां आरोपी बच्ची के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास कर रहा था।
परिजनों के पहुंचने पर आरोपी कथित तौर पर बच्ची को छोड़कर वहां से चला गया। इसके बाद परिवार बच्ची को नाजुक हालत में घर लेकर आया। प्रार्थना पत्र में बच्ची की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने का भी उल्लेख किया गया है।
पीड़िता की मां का आरोप है कि घटना की सूचना जाफरगंज थाने में दी गई, लेकिन पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास की जगह छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
परिवार का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, लेकिन 20 अगस्त 2026 को न्यायालय से जमानत मिलने के बाद वह गांव में घूम रहा है। इससे पीड़ित परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। महिला ने एसपी से मुकदमे में दुष्कर्म की संबंधित धारा बढ़ाने, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा पीड़िता और उसके परिजनों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के साथ बच्ची की चिकित्सकीय रिपोर्ट और मानसिक स्थिति से संबंधित दस्तावेज लगाए जाने की बात भी कही गई है।

👁 71.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this