Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, नए पदाधिकारियों को...

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, नए पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Published on

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में रविवार को हीरा लॉज, कलेक्टरगंज में कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में रंजना सिंह को जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, तिलकराज सिंह चौहान को जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, देवेश सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी युवा, आरपी सिंह भदौरिया को जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, समरवीर सिंह चौहान को जिला उपाध्यक्ष/कोषाध्यक्ष, कृष्ण कुमार सिंह को जिला उपाध्यक्ष, डॉ. अभिषेक सिंह को जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, रवि परिहार को जिला उपाध्यक्ष युवा, पंकज सिंह तोमर को बहुआ ब्लॉक अध्यक्ष, दीपक सिंह चौहान को जिलाध्यक्ष युवा विधि प्रकोष्ठ, महेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष युवा विधि प्रकोष्ठ, शिवम सिंह भदौरिया को जिला उपाध्यक्ष युवा विधि प्रकोष्ठ, अजीत सिंह भदौरिया को जिला उपाध्यक्ष युवा, लोकेंद्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष, शौर्य प्रताप सिंह को नगर अध्यक्ष युवा, सुधांशु सिंह परिहार को नगर उपाध्यक्ष युवा, चन्दन सिंह राणा को जिला संगठन मंत्री युवा प्रकोष्ठ, अभिमन्यु ठाकुर को नगर मंत्री युवा, अंशुमान सिंह को नगर उपाध्यक्ष तथा मदन सिंह परिहार को जिला उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने कहा कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ मिल-जुलकर संगठन को मजबूत करने और समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। संगठन की ओर से गरीब और असहाय लोगों की मदद भी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक रविवार को नगर, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी विस्तार का कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा। सभी पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य शुरू करेंगे। संगठन ने एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष प्रयागराज नागेंद्र सिंह चौहान, अमित सिंह परिहार, शैलेन्द्र सिंह, राज सिंह भदौरिया, मनोज कुमार सिंह, अमर सिंह गौर, मधु सिंह भदौरिया, लक्ष्मी सिंह भदौरिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

👁 77.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...