फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के वर्मा चौराहे पर बोलेरो और स्कूटी में टच होने के बाद विवाद हो गया। देखते ही देखते स्कूटी सवार युवकों ने बोलेरो चालक के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। बीच सड़क काफी देर तक हंगामा होता रहा।
मारपीट और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending Now
फतेहपुर: बोलेरो-स्कूटी में टक्कर के बाद जमकर मारपीट, सड़क पर मचा हंगामा
👁 41.4K views







