Homeराज्यउत्तर प्रदेशUP में सरकारी नौकरी की भर्ती होगी फास्ट, योगी ने बताया 14...

UP में सरकारी नौकरी की भर्ती होगी फास्ट, योगी ने बताया 14 दिन परीक्षा-14 दिन रिजल्ट का प्लान

Published on

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम में 3572 चयनित युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। ये सभी नियुक्तियां कृषि विभाग और मंडी परिषद में की गई हैं। इस खास मौके पर सीएम योगी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार अगले 6 महीने के अंदर प्रदेश के एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां देने जा रही है। CM योगी ने राज्य में भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से तेज और पारदर्शी बनाने का भी एलान किया। सीएम योगी ने बताया कि अब प्रदेश में सरकारी भर्तियों की परीक्षा 14 दिन के अंदर कराई जाएगी और अगले 14 दिन के भीतर उसका परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।

3572 अभ्यर्थियों को जॉइनिंग लेटर बांटे

कार्यक्रम के तहत कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप सी के 3446 पदों और मंडी परिषद में मंडी सचिव के 126 पदों पर योग्य युवाओं का चयन किया गया है। मंगलवार को इन्हीं दोनों विभागों के चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि और बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे। नवनियुक्त युवाओं को बधाई देते हुए सीएम योगी ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को अपनी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि आज के समय में बिना किसी भेदभाव और पैसे के लेनदेन के भर्ती प्रक्रिया को पूरा करना अपने आप में एक बहुत बड़ी चुनौती है।

परीक्षा और परिणाम में आई तेजी

सीएम योगी ने परीक्षा और रिजल्ट की नई व्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि पहले प्रतियोगी और बोर्ड परीक्षाओं में बहुत अधिक समय लग जाता था जिससे युवाओं को लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब राज्य सरकार ने इस पूरी परीक्षा प्रक्रिया को तेज कर दिया है। सीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी परीक्षा का उद्देश्य युवाओं को बेवजह परेशान करना बिल्कुल नहीं है बल्कि उनकी असली क्षमता का सही और सटीक आकलन करना होना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए अब परीक्षा और रिजल्ट का यह नया प्लान लागू किया जा रहा है। पहले 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 3 महीने चलती थीं और फिर 3 महीने परिणाम आने में लग जाते थे। हमने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षाएं एक महीने के अंदर खत्म होनी चाहिए। आज हमारी सरकार में 14 दिन के अंदर परीक्षा होती है और अगले 14 दिन में परिणाम भी आ जाता है।

विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई दी। इसके बाद उन्होंने पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि साल 2017 से पहले जब भी किसी भर्ती का विज्ञापन निकलता था तो चाचा भतीजा और महाभारत का पूरा खानदान वसूली पर निकल पड़ता था जिससे युवाओं का कीमती समय खराब होता था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अब तक 9 लाख 30 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां पूरी पारदर्शिता के साथ दी हैं और आज कोई भी व्यक्ति इन भर्तियों पर सवाल खड़े नहीं कर सकता है।

दुनिया भर में यूपी के युवाओं की मांग

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकल चुका है और प्रति व्यक्ति आय को तीन गुना करने में युवाओं ने पूरा साथ दिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में 19 से 21 अगस्त तक जापान के 240 सदस्यों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल यूपी के दौरे पर आया था। उन्होंने इच्छा जताई है कि वे यूपी के युवाओं को अपने देश में नौकरी देना चाहते हैं। इसके अलावा 5 हजार से अधिक युवाओं को हमने इस्राइल भी भेजा है जो आज वहां डेढ़ लाख रुपये महीना कमा रहे हैं। आज पूरी दुनिया में यूपी के युवाओं की भारी मांग है।

👁 14.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने एसपी को बांधी राखी, सुरक्षा और विश्वास के रिश्ते का दिया संदेश

फतेहपुर में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर स्कूली छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक...

फतेहपुर पुलिस का अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, 20 पर गैंगस्टर एक्ट

फतेहपुर जिले खागा, कोतवाली और साइबर क्राइम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हत्या, लूट और जहरखुरानी कर चोरी जैसे गंभीर अपराधों से जुड़े 20 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कुल 4 गैंगस्टर अभियोग दर्ज किए हैं। कार्रवाई की जद में खागा थाना क्षेत्र के 14, कोतवाली के […]

More like this

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने एसपी को बांधी राखी, सुरक्षा और विश्वास के रिश्ते का दिया संदेश

फतेहपुर में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर स्कूली छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक...

फतेहपुर पुलिस का अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, 20 पर गैंगस्टर एक्ट

फतेहपुर जिले खागा, कोतवाली और साइबर क्राइम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हत्या, लूट और जहरखुरानी कर चोरी जैसे गंभीर अपराधों से जुड़े 20 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कुल 4 गैंगस्टर अभियोग दर्ज किए हैं। कार्रवाई की जद में खागा थाना क्षेत्र के 14, कोतवाली के […]