Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरयमुना पुल से युवती ने लगाई छलांग, कई घंटे रेस्क्यू के बाद...

यमुना पुल से युवती ने लगाई छलांग, कई घंटे रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला सुराग

Published on

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र में किशनपुर-दादों को जोड़ने वाले यमुना पुल से एक युवती के नदी में छलांग लगाने से हड़कंप मच गया। युवती को यमुना में कूदता देख राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही फतेहपुर और बांदा जनपद की पुलिस मौके पर पहुंची। पुल पर युवती का दुपट्टा और अन्य सामान मिलने के बाद पुलिस ने नदी में तलाश अभियान शुरू कराया। स्थानीय मछुआरों की मदद से यमुना में युवती की तलाश की गई।
यमुना में बढ़े जलस्तर और तेज बहाव के चलते रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया।
कई घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बावजूद युवती का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार युवती की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद पुल और आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
फिलहाल युवती ने किन परिस्थितियों में यमुना में छलांग लगाई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच के साथ युवती की पहचान और उसके परिजनों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

👁 27K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अपडेट – फतेहपुर छात्र तेजस द्विवेदी की मौत में प्रबंधक राकेश त्रिवेदी और प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा,देर रात हुई...

https://youtu.be/Ugz0CNSrDrs?si=Wdif7-7h66YaEVMc फतेहपुर। कक्षा 12वीं के छात्रतेजस्व द्विवेदी उर्फ तेजस की मौत के मामले में बड़ी...

नकल के आरोप में 12वीं के छात्र की पिटाई से मौत का आरोप, FIR न होने पर कोतवाली में धरने पर बैठे परिजन,प्रधानाचार्य और...

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में 12वीं के छात्र तेजस्व द्विवेदी उर्फ तेजस की मौत के मामले में 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी एफआईआर दर्ज न होने पर परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। शुक्रवार देर शाम मृतक छात्र के परिजन कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गए और विद्यालय के प्रधानाचार्य सक्षम […]

‘RJD, TMC और AAP को नकारा’, केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा- 2027 में सपा को भी उखाड़ फेंकेगी जनता

Keshav Prasad Maurya On Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने अपनी रणनीति के तहत तैया​री में जुट गई है। चुनाव में फतह हासिल करने के लिए सपा ने बुधवार को बड़ा दांव खेला है। सपा प्रमुख अखिलेश […]

More like this