Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरFatehpur: देवर के प्यार में पागल हुई भाभी, पति को छोड़ हुई...

Fatehpur: देवर के प्यार में पागल हुई भाभी, पति को छोड़ हुई फरार – पुलिस खोजबीन में जुटी।

Published on

Fatehpur: अभी अलीगढ़ में भागे दामाद और सास के मामले में यूपी पुलिस राहत की साँस भी नहीं ले पाई थी कि एक और मामला सामने आ गया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। फ़तेहपुर जिले से एक महिला अपने देवर संग फ़रार हो गई। शर्मसार पति और टूटे परिवार की दास्तान ने सभी को हैरान कर दिया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले के रहने वाले कल्लू की शादी वर्ष 2002 में सुनीता नाम की महिला से हुई थी। कई सालों तक सब कुछ सामान्य चलता रहा, लेकिन अचानक सब कुछ तब बदल गया जब सुनीता को अपने ही देवर राजू से प्रेम हो गया। राजू, जो कि बरेली जिले में ट्रक का कंडक्टर है, के साथ सुनीता बिना किसी को कुछ बताए फरार हो गई।
कल्लू का कहना है कि उसने अपनी पत्नी और भाई दोनों से कई बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनके मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहे हैं। जब उसे यह पता चला कि सुनीता अपने देवर के साथ बरेली में है, तो वह खुद बरेली पहुँच गया। लेकिन वहाँ भी उसे कोई नहीं मिला।
थक-हार कर कल्लू ने पुलिस का दरवाज़ा खटखटाया और गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी जाते समय लगभग 25 हज़ार रुपये नकद, चाँदी की पायल, सोने की अंगूठी और मंगलसूत्र भी साथ ले गई। कल्लू पत्नी की वापसी का इंतज़ार कर रहा है फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है, लेकिन महिला और देवर का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

👁 11.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: असोथर सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस न मिलने से रुका वितरण, विरोध के बाद किसानों को मिली यूरिया

असोथर (फतेहपुर)। सावन के पहले सोमवार को असोथर सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण...

फतेहपुर: छह सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने सीएम से लगाई गुहार, 25 अगस्त के बाद आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, फतेहपुर ने शिक्षामित्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं...

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

More like this