फतेहपुर। जिले के वरिष्ठ पत्रकार हनुमंत सिंह “बाबू जी” की माता जी का निधन हो गया है। वह 91 वर्ष की थी। उनके निधन पर आज कलेक्ट्रेट स्थित मीडिया जनसंपर्क कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित पत्रकारों ने मां के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर फतेहपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप सिंह व जिला पत्रकार एसोसिएशन/संघ के अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया समेत श्रवण श्रीवास्तव, महेश सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रेम लाल साहू, हरीश शुक्ला, विनोद मिश्रा, आशीष दीक्षित, विवेक श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, मो. शाहिद, शुभम मिश्रा, जतिन द्विवेदी, मो. इरफ़ान, बब्लू मौर्या, दीपू मौर्या, अरुण कुमार, पंकज मौर्या, अखिलेश यादव, रवी सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार, शिवकुमार, दीपू मिश्रा आदि तमाम पत्रकार एवं छायाकार बंधु मौजूद रहे।
Trending Now
पत्रकार को मातृ शोक, पत्रकारों ने ने दी श्रद्धांजलि








