फतेहपुर की बेटियों ने अपनी मेहनत और शानदार खेल प्रतिभा से पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। अंडर-14 बास्केटबॉल की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ऐराया और विजयीपुर की बेटियों ने प्रयागराज मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
गोरखपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में फतेहपुर की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। बेटियों की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है।
खागा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। फूल-मालाओं से सम्मानित करने के साथ आरती उतारकर बेटियों का उत्साह बढ़ाया गया।
फतेहपुर की बेटियों की यह उपलब्धि मेहनत, जुनून और प्रतिभा की मिसाल बन गई है। अब उम्मीद है कि प्रदेश में परचम लहराने वाली ये बेटियां आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी फतेहपुर का नाम रोशन करेंगी।
Trending Now
फतेहपुर की बेटियों ने रचा इतिहास,प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान
👁 30.7K views





