Homeराज्यउत्तर प्रदेशफतेहपुर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे ट्री गार्ड से...

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे ट्री गार्ड से टकराई, 1 की मौत, 1 जिला अस्ताल रेफर

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दर्दनाक हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ट्री ब्रिक गार्ड से टकरा गई। हादसे में 1 युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

हादसा हथगांव थाना क्षेत्र के पलिया बुजुर्ग गांव के पास बताया जा रहा है। सेनीपुर गांव निवासी 25 वर्षीय भीम सिंह और उसका दोस्त शिवम सिंह बुधवार की रात बाइक पर सवार होकर हथगांव कस्बे में रिश्तेदारी के एक शादी समारोह में गए थे। घर वापस लौटते समय रात करीब ढाई बजे जैसे ही बाइक से पलिया बुजुर्ग गांव के पास पहुंचे। तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार सड़क किनारे ट्री ब्रिक गार्ड में टकरा गई। इस हादसे में भीम की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस जांच जारी

बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी शिवम लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शिवम को सीएचसी हथगाम में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

👁 9.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: असोथर सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस न मिलने से रुका वितरण, विरोध के बाद किसानों को मिली यूरिया

असोथर (फतेहपुर)। सावन के पहले सोमवार को असोथर सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण...

फतेहपुर: छह सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने सीएम से लगाई गुहार, 25 अगस्त के बाद आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, फतेहपुर ने शिक्षामित्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं...

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

More like this