Homeराज्यउत्तर प्रदेशइमरान मसूद को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज, बोले- किसी और...

इमरान मसूद को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज, बोले- किसी और को लाओ और चुनाव जितवाओ

Published on

लखनऊ में एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद को लेकर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि इमरान मसूद को ही पार्टी से क्यों जोड़ा जा रहा है। ओवैसी ने कहा कि किसी दूसरे व्यक्ति को लाकर चुनाव जितवाकर दिखाया जाए, तब पता चलेगा। इसके साथ ही उन्होंने मुस्लिमों के राजनीतिक अधिकारों का मुद्दा उठाया। ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी घुटने टेकने और खुद को वोट बैंक मानने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को उनके अधिकार मिलने चाहिए।

ओवैसी ने मुस्लिम अधिकारों पर रखी बात

ओवैसी ने कहा कि देखिए, बात ऐसी है। हम कहते हैं कि हम घुटने नहीं टेकेंगे, हम कहते हैं कि हम वोट बैंक नहीं हैं। हमें हमारे अधिकार मिलने चाहिए। हम कहते हैं कि मुसलमानों को राजनीतिक अधिकार मिलने चाहिए। इसलिए, जाहिर है, जो लोग सच्चाई को नकारते हैं और जो सही है और जो न्याय होना चाहिए, उसे नकारते हैं, उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है।

UCC और फॉर्म 7 को लेकर सवाल

इमरान मसूद ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू किए जाने को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने फॉर्म 7 का जिक्र करते हुए चुनाव आयोग पर भी आरोप लगाए। मसूद ने कहा कि उत्तराखंड में इनके द्वारा UCC लागू करने से कौन सा चमत्कार हो गया है? ये (भाजपा) लोग केवल देश को उलझाकर रखना चाहते हैं। इन्हें जो करना है इन्हें करने दीजिए हम (कांग्रेस) जब सत्ता में आएंगे तब हम सब ठीक कर देंगे उन्होंने आगे कहा ने कहा कि हमने बहुत से फॉर्म 7 यहां भी पकड़े थे। फॉर्म 7 का बहुत बड़ा खेल है। चुनाव आयोग को बर्बाद कर दिया है। ज्ञानेश कुमार ने देश का चुनाव आयोग पर जो भरोसा था उसे पूरी तरह से तोड़ दिया है।

चुनाव आयोग पर इमरान मसूद ने साधा निशाना

बेंगलुरु में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो हो रहा है वह देश के लोकतंत्र को खत्म कर रहा है। जो भरोसा इतने सालों के बाद पाया गया था, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उस भरोसे को तोड़ दिया है। हम आर-पार की लड़ाई करेंगे। देश में इतना कुछ चल रहा है तो लोग अपने तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका सेंटर प्वाइंट राहुल गांधी हैं और वे ही उन्हें लीड करेंगे।

👁 6.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

असोथर में चेकिंग व्यवस्था पर सवाल, टास्क फोर्स की गैरमौजूदगी में गुजरते रहे ओवरलोड वाहनसुबह 8 बजे से ड्यूटी, 10 बजे तक नहीं पहुंचे...

असोथर/फतेहपुर।अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन...

तेलान बाबा के आशीर्वाद से सरकंडी में सजा भव्य दंगल, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

असोथर/फतेहपुर। असोथर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरकंडी में हर वर्ष की भांति इस...

फतेहपुर पुलिस ने जारी किए इनामिया वांछित अभियुक्तों के पोस्टर

फतेहपुर पुलिस ने वांछित एवं इनाम घोषित अभियुक्तों की तलाश तेज करते हुए उनके...

More like this