Homeराज्यउत्तर प्रदेशFatehpur-बिंदकी बस स्टेशन निर्माण में भारी भ्रष्टाचार

Fatehpur-बिंदकी बस स्टेशन निर्माण में भारी भ्रष्टाचार

Published on

रिपोर्ट-आदर्श तिवारी

फतेहपुर । जनपद फतेहपुर के बिंदकी कस्बा में निर्माणाधीन बस स्टेशन परियोजना भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा यह बस स्टेशन समय पर पूरा नहीं हो सका है और जो कार्य हुआ है, उसमें गुणवत्ता की भारी अनदेखी सामने आई है। यह खुलासा युवा विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा को सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के माध्यम से प्राप्त दस्तावेजों से हुआ है। समिति ने पूरे मामले की शिकायत अधीक्षण अभियंता प्रयागराज वृत्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को भेजी है।बिंदकी बस स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्य का अनुबंध मैसर्स श्रीराम कंस्ट्रक्शन कंपनी (प्रो. नीरज यादव, मैनपुरी) को 20 फरवरी 2024 को ₹1,79,48,137.99 की लागत में दिया गया था, जिसमें लेबर सेस और अन्य कर सम्मिलित हैं। अब तक ₹31,42,262 रुपये का भुगतान फर्म को किया जा चुका है, लेकिन मौके पर खर्च की गई राशि इसके अनुपात में नहीं दिखती। वहीं, निर्माण की प्रगति काफी धीमी है और कार्य अब तक लगभग आधा भी पूरा नहीं हो सका है। मूल ठेकेदार ने अधिकांश कार्य पेटी कॉन्ट्रैक्ट में अन्य ठेकेदारों को सौंप दिए हैं। आरोप है कि घटिया ईंट व सीमेंट जैसी खराब गुणवत्ता की सामग्री से काम किया जा रहा है। इससे बस स्टेशन की संरचनात्मक मजबूती और दीर्घकालिक उपयोगिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

युवा विकास समिति ने मामले में उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने और दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। समिति ने आरोप लगाया है कि निर्माण में लापरवाही और अनियमितता के पीछे विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत भी हो सकती है, इसलिए निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

👁 8.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: असोथर सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस न मिलने से रुका वितरण, विरोध के बाद किसानों को मिली यूरिया

असोथर (फतेहपुर)। सावन के पहले सोमवार को असोथर सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण...

फतेहपुर: छह सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने सीएम से लगाई गुहार, 25 अगस्त के बाद आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, फतेहपुर ने शिक्षामित्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं...

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

More like this