Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसहकारी समितियों में लटके ताले, खाद के लिए भटक रहे किसान,सचिवों की...

सहकारी समितियों में लटके ताले, खाद के लिए भटक रहे किसान,सचिवों की हड़ताल से ठप हुआ खाद वितरण, निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर किसान

Published on

असोथर फतेहपुर।

सहकारी समितियों में सचिवों की हड़ताल के चलते खाद वितरण व्यवस्था प्रभावित हो गई है। समितियों में ताले लटकने से किसान खाद के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। समय पर खाद नहीं मिलने के कारण किसानों को निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

किसानों का कहना है कि 22 तारीख से सचिव हड़ताल पर हैं, जिसके चलते समितियों में खाद वितरण का काम बंद है। वहीं, हड़ताल से करीब 15 दिन पहले से ही समितियों में खाद की आपूर्ति नहीं हो रही थी। ऐसे में किसानों के सामने फसलों की बुवाई के लिए खाद जुटाना बड़ी समस्या बन गया है।

इस समय खेतों में लाही, चना, मटर और आलू की बुवाई का काम चल रहा है। बुवाई के समय खाद की जरूरत होने के बावजूद समितियों से खाद नहीं मिल पा रही है। मजबूरी में किसानों को निजी दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां उन्हें महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है। इससे खेती की लागत बढ़ने की चिंता भी किसानों को सता रही है।

किसान श्रवण कुमार, रविंद्र श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार आदि ने बताया कि समितियों में खाद नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। एक ओर बुवाई का समय निकल रहा है, वहीं दूसरी ओर खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। किसानों ने संबंधित अधिकारियों से सहकारी समितियों में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और वितरण व्यवस्था जल्द बहाल कराने की मांग की है।

👁 14.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मृतक ट्रैक्टर चालक के परिवार को ₹4,12,683 की आर्थिक सहायता मानवता परिवार ने अब तक 6 मृतक सदस्यों के परिजनों को ₹21,69,593 की सहायता...

फतेहपुर। मानवता परिवार ने जनपद फतेहपुर निवासी स्वर्गीय देवराज के परिवार को सामूहिक सहयोग...

फतेहपुर पुलिस की मानवता! यातायात पुलिस ने छात्रा को निजी वाहन से परीक्षा केंद्र पहुंचाया, एसपी ने ₹5,000 पुरस्कार देने की घोषणा की

फतेहपुर। जनपद फतेहपुर में यातायात पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश...

फतेहपुर में डीएम और एसपी का PET परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण, CCTV निगरानी व्यवस्था पर दिया जोर

फतेहपुर, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 460वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न।

  फतेहपुर। शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

More like this