Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरFatehpur-ग्रामीणों ने दौड़ाया चोरों को बाइक छोड़ कर भागे

Fatehpur-ग्रामीणों ने दौड़ाया चोरों को बाइक छोड़ कर भागे

Published on

रिपार्ट-सुरेश पटेल

फतेहपुर-जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर छेदिया गांव में अज्ञात चोरों ने घर में घुस कर नकदी सहित  गहने किए पार। दरियापुर छेदिया निवासी सनोज कुमार पटेल ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया है।की मध्य रात्रि लगभग साढ़े बारह बजे प्रार्थी घर के पास खेत में ट्रैक्टर से गेहूं की कतराई करा रहा था।घर के सभी सदस्य कतराई के काम में लगे हुए थे।उसी बीच दो बाईकों में सवार चार लोग घर के बगल में लगे ट्यूबवेल की टंकी से पानी पीने लगे।किसान ने राहगीर समझ कर अनदेखा कर दिया।पलक झपकते चारों युवक दरवाजे की कुंडी खोल कर घर में घुस गए।अंदर रखे दो बक्शे चोर बाइक में लादकर मौके से भाग निकले।घर की देख रेख को आए किसान ने दरवाजा खुला देखकर घर के अंदर देखा तो दो बक्शे गायब थे। सारा घटना क्रम परिजनों को बताया।परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर चोरों का पीछा कर लिया।बलिया बाग व पांडेपुर के बीच जंगल में दोनों बाइक खड़ी कर चोर पैदल भागने में कामयाब रहे।पीड़ित की सूचना पर 112 मौके पर पहुंची।काफी खोजबीन के बाद भी बक्सों का कोई सुराग नहीं लगा।सुबह रूसिया गांव के बगीचे में बक्शे पड़े होने की सूचना मिली।मौके में पहुंचे पीड़ित किसान ने अस्त व्यस्त पड़े बक्सों का सामान चेक करने के बाद बताया है।की साठ हजार रुपए की नकदी सहित एक सोने की चैन गायब थी।चांदपुर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि खोजबीन के दौरान दो बाइक व बक्शे में रखे गहने मिल गए हैं।चोरी की घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

👁 17.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...