Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरनहर कालोनी में भाकियू (महात्मा टिकैत) की बैठक आयोजित, किसानों की समस्याओं...

नहर कालोनी में भाकियू (महात्मा टिकैत) की बैठक आयोजित, किसानों की समस्याओं को लेकर उठाई गई मांग

Published on

फतेहपुर जिला मुख्यालय स्थित नहर कालोनी परिसर में गुरुवार को दोपहर ढाई बजे भाकियू महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी के नेतृत्व में बैठक एवं धरना दिया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री रामदत्त मिश्रा मौजूद रहे। इस दौरान कई लोगों को संगठन में शामिल करते हुए माला पहनाकर स्वागत किया गया।
​राष्ट्रीय महामंत्री रामदत्त मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हर माह 28 तारीख को संगठन की मासिक बैठक होती है, किंतु 28 तारीख को हमारे संरक्षक राजू सिंह जी के पिताजी एवं तेज सिंह भाई के बड़े भाई का निधन हो जाने के कारण सभी पदाधिकारी अंत्येष्टि में गए थे। इस वजह से 28 तारीख की बैठक निरस्त कर आज 5 तारीख को रखी गई है, जिसमें केवल प्रमुख पदाधिकारियों को ही बुलाया गया है और कुछ नए लोगों का संगठन में मनोनयन किया गया है।
​उन्होंने आगे कहा कि इस समय किसानों के सामने मुख्य रूप से दो ही प्रमुख समस्याएं हैं:
​खाद और उर्वरकों की उपलब्धता व कालाबाजारी पर रोक: समितियों और प्राइवेट दुकानों में डीएपी, यूरिया, पोटाश और जिंक पूरी तरह से उपलब्ध कराया जाए। कहीं भी ओवररेटिंग (तय कीमत से अधिक दाम) न हो। यदि ओवररेटिंग पाई जाती है तो इसके जिम्मेदार कृषि अधिकारी और एआर होंगे।
​धान खरीद केंद्रों का संचालन: सरकार ने 1 नवंबर से पूरे प्रदेश में धान खरीद केंद्र चालू कर दिए हैं। यदि कहीं पर भी खरीद केंद्र खुला नहीं पाया जाता है, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। हम जिलाधिकारी महोदय से इसकी मांग करते हैं।
​राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि इस समय किसानों की ये दो मुख्य समस्याएं हल कराई जाएं। किसान जब बुवाई से फुर्सत पाएगा, तब अगली लड़ाई और आगे की रणनीति तय की जाएगी।

इन लोगों को संगठन में किया गया शामिल

​अनुराग सिंह (नगर अध्यक्ष) 
​राजा शुक्ला / चन्द्रमीन शुक्ला (मंत्री / संगठन मंत्री) 
​मनोज कुमार (संगठन महामंत्री) 
​रामबाबू सविता 
​(लाला) रहीश अहमद (अध्यक्ष) 
​प्रदीप कुमार सिंह (वीर सिंह का डेरा लरकण्डी) 
​भुवनेश्वर तिवारी (सोशल मीडिया प्रभारी) 
​रामबहादुर पाल (हरनकं) 
​लल्लू सिंह अघोधर (सचिव) 
​सुनील कुमार अवस्थी (सचिव) 
​धरम सिंह यादव बाबू सिंह यादव (बेंसंडी) (ग्राम अध्यक्ष)

इस मौके पर

​रामदत्त मिश्रा प्रदेश सचिव / राष्ट्रीय महा सचिव,​मधुसूदन तिवारी जिला अध्यक्ष 
​कल्लू सिंह मण्डासरय युवा जिला अध्यक्ष,​रिंकी जायसवाल – महिला जिलाध्यक्षा ,​राजू सिंह – जिला संरक्षक,​मोहब सिंह – जिला संगठन मंत्री,​अमित तिवारी  जिला उपाध्यक्ष,​लक्ष्मी चन्द आर्या,​शिव प्रकाश तिवारी (अध्यक्ष),​हरीश सविता , दिक्षु,प्रजापति ,​हरिसिंह 
​अमित पाल मौजूद रहे।

👁 24.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

खखरेरू में इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, रक्षपालपुर चौराहे पर जमकर हंगामा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर चौराहे पर इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों...

फतेहपुर में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप

फतेहपुर। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अभद्र...

नशा मुक्त युवा–विकसित भारत का संकल्प, महिला महाविद्यालय में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

फतेहपुर। डॉ. बी.आर. अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को...

More like this

खखरेरू में इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, रक्षपालपुर चौराहे पर जमकर हंगामा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर चौराहे पर इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों...

फतेहपुर में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप

फतेहपुर। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अभद्र...