Homeराज्यउत्तर प्रदेशफतेहपुर में सोते-सोते महिला ने जिंदगी को कह दिया अलविदा, स्कूल से...

फतेहपुर में सोते-सोते महिला ने जिंदगी को कह दिया अलविदा, स्कूल से लौटे बच्चे जगाते रहे लेकिन नही उठी मां

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां 3 मासूम बच्चों की एक मां सोते-सोते दुनिया को अलविदा कह दिया। बच्चे जगाते रहे लेकिन महिला नहीं उठी। थकहार कर बच्चे भी मां के पास सो गए। दोबारा जब बच्चों की नींद खुली तो माँ को फिर जागने की कोशिश की जब असफल हुए तो रोने बिलखने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर इकट्ठा हुए तब जाकर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तीन बच्चों को लेकर गांव में रहती थी

जानकारी के अनुसार, हथगाम थाना क्षेत्र के पाम्भीपुर बुधेड़ा गांव निवासी मनीष कुमार पांडेय रोजी-रोटी के सिलसिले से परदेश में रहता है। उसकी शादी कौशाम्बी के अलीपुर जीता की रहने वाली किरन देवी से हुई थी। दंपति से 3 मासूम बच्चे हैं। बच्चे गांव में ही मां के साथ रहते थे।

स्कूल से लौटे बच्चे भी मां के पास सो गए

बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह महिला का बेटा हर्ष  (8) व 6 वर्षीय बेटी रुही और छोटा पुत्र हर्ष (4) स्कूल चले गए थे। दोपहर को जब बच्चे स्कूल से घर लौटे तो किरन घर के अंदर चारपाई पर सो रही थी। घर पहुंच कर बच्चे मां को जगाने लगे लेकिन महिला नहीं उठी। इसके बाद मां को गहरी नींद में सोता समझकर तीनों मासूम भी मां के पास सो गए। रात करीब साढ़े 8 बजे जब नींद से बच्चे जागे तो मां को दोबारा उठाने का प्रयास किया लेकिन किरन के न उठने पर बच्चों के रोने बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे तो देखा कि महिला चारपाई पर मृत पड़ी थी। ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी मायके पक्ष के साथ परदेश में रह रहे महिला के पति को दी। रविवार की दोपहर पति गांव पहुंच गया।

पीएम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष अनिरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

👁 10.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: असोथर सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस न मिलने से रुका वितरण, विरोध के बाद किसानों को मिली यूरिया

असोथर (फतेहपुर)। सावन के पहले सोमवार को असोथर सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण...

फतेहपुर: छह सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने सीएम से लगाई गुहार, 25 अगस्त के बाद आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, फतेहपुर ने शिक्षामित्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं...

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

More like this