HomeUncategorizedबुढ़वा में 17वें धर्म संस्कार महोत्सव का शुभारम्भ,कृषि गोष्ठी में कैबिनेट मंत्री...

बुढ़वा में 17वें धर्म संस्कार महोत्सव का शुभारम्भ,कृषि गोष्ठी में कैबिनेट मंत्री ने किसानों को किया सम्मानित

Published on


बिंदकी,फतेहपुर-अमौली विकास खंड के बुढ़वा गांव में परमार्थ प्रेरणा समिति के तत्वावधान में 17वें धर्म संस्कार महोत्सव एवं श्री विष्णु महायज्ञ मेला मंगलवार को शुरू हो गया।कृषि गोष्ठी और किसान सम्मान समारोह का भव्य शुभारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राकेश सचान ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। डेयरी विभाग को एमएसएमई से जोड़कर किसानों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान सम्मान निधि के माध्यम से खाद-बीज की दिक्कत दूर की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान बिना रासायनिक खाद की फसल तैयार करें, उसकी बिक्री पर अच्छा दाम मिलेगा। खानपान को दुरुस्त करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।समारोह में जनपद के पहले काकून उत्पादक हिमांशु सैनी, रागी उत्पादक पंथू सिंह, लहसुन-प्याज उत्पादक रामसिंह और औषधि उत्पादक श्यामू द्विवेदी सहित कुल आठ प्रगतिशील किसानों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सात किसानों को बीज किट वितरित की गई।विशिष्ट अतिथि जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि सब्सिडी का लाभ अब सीधे किसानों के खाते में पहुंच रहा है, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है। कृषि विभाग की एसडीओ अन्वेषा देव ने सरकारी योजनाओं, पराली प्रबंधन और उन्नत खेती की जानकारी दी।प्राचीन श्रीराधा कृष्ण मेला के प्रथम दिन नरेन्द्र बाजपेयी के आवास से श्रीकृष्ण बलदाऊ की  झांकिया बैंड बाजा अखाडा के साथ निकाली गई।ग्रामीणों ने कृष्ण बलदाऊ की पूजा अर्चना कर पुष्प वर्षा किया।मेला परिसर मे कंस के द्वारा भेजे गये आकाश गामी  राक्षस तृणावर्त एवं पूतना बध की लीला मंचन हुआ।कृष्ण बलदाऊ द्वारा राक्षसों के बध करते ही जयकारे लगे।कार्यक्रम के संयोजक विमलेश त्रिवेदी ने अपने बिना गेहूं के मल्टी ग्रेन आटा को भेंट किया तथा सभी अतिथियों का स्वागत कर सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कृषि गोष्ठी का सफल संचालन आलोक गौड़ ने किया।इस अवसर पर किसान रमाकांत तिवारी, बजरंग सिंह, भुवन द्विवेदी, अवधेश शुक्ला, महावीर सचान, रामसिंह पटेल, मेला कमेटी अध्यक्ष ब्रजेंद्र सचान, चंदन सचान, अजय शुक्ला, उमेश त्रिवेदी, विराट शुक्ला, मनु पांडेय, सौरभ, गौरव, रुद्र, रानू, राकेश, सोमदत्त, मनीष चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण मौजूद रहे।

👁 16K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने बीआरसी अयाह शाह का किया औचक निरीक्षण

बीएलओ को पंचायत और विधानसभा मतदाता सूचियों का शत-प्रतिशत मिलान करने के निर्देश, नए...

फतेहपुर में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, इलाके में मचा हड़कंप

फतेहपुर। जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया,...

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-बाइक की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौके पर मौत,दो गंभीर

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।...

More like this

फतेहपुर: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने बीआरसी अयाह शाह का किया औचक निरीक्षण

बीएलओ को पंचायत और विधानसभा मतदाता सूचियों का शत-प्रतिशत मिलान करने के निर्देश, नए...

फतेहपुर में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, इलाके में मचा हड़कंप

फतेहपुर। जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया,...