Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘न कोई बेईमान बचेगा, न किसी को छोड़ा जाएगा’, वोटर लिस्ट में...

‘न कोई बेईमान बचेगा, न किसी को छोड़ा जाएगा’, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर अखिलेश यादव की चेतावनी, बोले- भाजपाइयों को छठी का दूध याद दिला देगी जनता

Published on

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फॉर्म-6 के जरिए कथित फर्जी वोट जुड़वाने की कोशिशों पर भाजपा और अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हर नए वोट पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की नजर रहेगी। अगर किसी नाम को गलत तरीके से मतदाता सूची में शामिल किया गया तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ सबूत जुटाकर एफआईआर कराई जाएगी। अखिलेश ने ऐसे अधिकारियों को जेल भिजवाने और उनकी संपत्ति की जांच कराने की भी बात कही है।

फर्जी वोट जोड़ने की साजिश का लगाया आरोप

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी उत्तर प्रदेश में अपनी हार सामने देखकर विशेष खुफिया मुहिम के जरिए फर्जी वोट जुड़वाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए ASDD यानी ‘Absent, Shifted, Dead or Duplicate’ का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया गया है। इसका मतलब अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहरे नामों से है। अखिलेश ने लिखा कि फार्म छह’ की किसी भी गड़बड़ी के लिए जनता भाजपाइयों व भ्रष्ट अधिकारियों को छठी का दूध याद दिला देगी।

हर नए वोट की जांच करेंगे सपा कार्यकर्ता

अखिलेश ने कहा कि बूथ स्तर से लेकर निर्वाचन आयोग तक पार्टी के लोग हर नए वोट पर नजर रखेंगे। इसमें बूथ प्रभारी, पीडीए प्रहरी, घोषित और संभावित प्रत्याशी, प्रदेश, जिला और विधानसभा स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा पार्टी के सदस्य, समर्थक और शुभचिंतक भी नए नामों की जांच करेंगे।

उन्होंने आम नागरिकों से भी अपने आसपास मतदाता सूची में जुड़ने वाले नए नामों पर नजर रखने की अपील की। अखिलेश के मुताबिक, हर वोट का हिसाब मांगा जाएगा और किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर गलत नाम जुड़ने से रोका जाएगा।

एफआईआर के साथ नौकरी और पेंशन पर कार्रवाई की चेतावनी

सपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर गलत तरीके से किसी का नाम मतदाता सूची में शामिल हुआ तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ सबूतों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने ऐसे अधिकारियों को नौकरी से बर्खास्त कराने, पेंशन और फंड रुकवाने तथा सजा दिलाने की बात कही। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा अधिकारियों पर दबाव डालकर गैरकानूनी तरीके से नाम जुड़वाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सबूत जुटाए जाएंगे और शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।

अधिकारियों की संपत्ति की जांच कराने की बात कही

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि मुकदमा चलने और सजा होने पर उन्हें बचाने कोई भाजपा नेता नहीं आएगा। उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों की जमीन-जायदाद पर भी नजर रखने की बात कही। उनके मुताबिक, जांच में अवैध संपत्ति सामने आने पर कानून के तहत उसे जब्त कराया जा सकता है। पोस्ट के आखिर में अखिलेश ने लिखा कि जनता की स्पष्ट चेतावनी है कि न कोई बेईमान बचेगा, न किसी बेईमान को छोड़ा जाएगा।

👁 5.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने बीआरसी अयाह शाह का किया औचक निरीक्षण

बीएलओ को पंचायत और विधानसभा मतदाता सूचियों का शत-प्रतिशत मिलान करने के निर्देश, नए...

फतेहपुर में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, इलाके में मचा हड़कंप

फतेहपुर। जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया,...

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-बाइक की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौके पर मौत,दो गंभीर

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।...

More like this

फतेहपुर: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने बीआरसी अयाह शाह का किया औचक निरीक्षण

बीएलओ को पंचायत और विधानसभा मतदाता सूचियों का शत-प्रतिशत मिलान करने के निर्देश, नए...

फतेहपुर में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, इलाके में मचा हड़कंप

फतेहपुर। जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया,...