Homeराज्यउत्तर प्रदेशयूपी में 7 महीने में 18.84 लाख वोटर बढ़े, अब 13.58 करोड़...

यूपी में 7 महीने में 18.84 लाख वोटर बढ़े, अब 13.58 करोड़ मतदाता; ड्राफ्ट लिस्ट जारी

Published on

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में बड़ा बदलाव हुआ है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी। इसके मुताबिक, पिछले 7 महीने में प्रदेश में 18 लाख 84 हजार 113 मतदाता बढ़े हैं। अब यूपी में कुल मतदाताओं की संख्या 13 करोड़ 58 लाख से ज्यादा हो गई है। नई सूची में 18 से 19 साल की उम्र के करीब 11 लाख युवा मतदाता भी शामिल हैं। आयोग ने सभी 75 जिलों की 403 विधानसभा सीटों की सूची जारी की है।

यूपी में 7.38 करोड़ पुरुष और 6.20 करोड़ महिला वोटर

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ड्राफ्ट मतदाता सूची के आंकड़े जारी किए। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी 75 जिलों की 403 विधानसभा सीटों की सूची में कुल 13.58 करोड़ मतदाता दर्ज हैं।

इनमें 7.38 करोड़ पुरुष, 6.20 करोड़ महिला और 4,206 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। अप्रैल में हुए SIR के बाद से अब तक मतदाता सूची में 7,87,449 पुरुष और 10,96,828 महिला मतदाताओं के नाम बढ़े हैं। इस तरह पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या में ज्यादा इजाफा हुआ है। प्रदेश में जेंडर रेशियो 840 है। इसका मतलब है कि हर 1,000 पुरुष मतदाताओं पर 840 महिला मतदाता हैं।

यूपी में 7.38 करोड़ पुरुष और 6.20 करोड़ महिला वोटर

18 से 19 साल के 11 लाख युवा जुड़े

ड्राफ्ट मतदाता सूची में 18 से 19 साल की उम्र के करीब 11 लाख युवा मतदाता शामिल किए गए हैं। ये युवा पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, प्रदेश में 1.18 करोड़ युवा मतदाता पहली बार चुनाव में अपना वोट डालेंगे।

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ना अहम माना जा रहा है। नई सूची में शामिल नामों के साथ ही अब मतदाता सूची की जांच और उसमें मौजूद गलतियों को दूर करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

75 जिलों में राजनीतिक दलों के साथ होगी बैठक

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद सभी 75 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान उन्हें मतदाता सूची उपलब्ध कराई जाएगी और पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

आम लोग भी अपने जिले के निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर जाकर ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम देख सकेंगे। इससे मतदाता यह जांच सकेंगे कि उनका नाम सूची में दर्ज है या नहीं।

20 नवंबर तक BLO करेंगे मतदाता सूची की जांच

प्रदेश के 1 लाख 73 हजार 730 मतदान केंद्रों पर तैनात बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को ड्राफ्ट मतदाता सूची उपलब्ध कराई जाएगी। BLO 17 से 20 नवंबर तक टेबल टॉप एक्सरसाइज के जरिए सूची की जांच करेंगे। इस दौरान वे गलतियों की पहचान करेंगे और नियमों के मुताबिक आगे की कार्रवाई करेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने राजनीतिक दलों से हर मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करने की अपील की है। इससे मतदाता सूची की जांच और पुनरीक्षण की प्रक्रिया में राजनीतिक दलों की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ना आयोग का मकसद

नवदीप रिणवा ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 का मकसद मतदाता सूची को अपडेट करना और उसमें मौजूद गलतियों को दूर करना है। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से छूट न जाए। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले इस प्रक्रिया के जरिए प्रदेश की मतदाता सूची को दुरुस्त किया जाएगा।

👁 8.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने बीआरसी अयाह शाह का किया औचक निरीक्षण

बीएलओ को पंचायत और विधानसभा मतदाता सूचियों का शत-प्रतिशत मिलान करने के निर्देश, नए...

फतेहपुर में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, इलाके में मचा हड़कंप

फतेहपुर। जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया,...

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-बाइक की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौके पर मौत,दो गंभीर

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।...

More like this

फतेहपुर: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने बीआरसी अयाह शाह का किया औचक निरीक्षण

बीएलओ को पंचायत और विधानसभा मतदाता सूचियों का शत-प्रतिशत मिलान करने के निर्देश, नए...

फतेहपुर में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, इलाके में मचा हड़कंप

फतेहपुर। जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया,...