Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘झूठ कौन बोल रहा है’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना,...

‘झूठ कौन बोल रहा है’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, बोले- वोटर लिस्ट पर CM योगी और चुनाव आयोग के आंकड़ों में अंतर

Published on

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रेसवार्ता की। इस दौरान सपा प्रमुख ने भारतीय जनता पार्टी, सीएम योगी और चुनाव आयोग के आंकड़ों पर एकबार फिर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री 1.27 करोड़ मतदाताओं के नाम कटने की बात कह रहे हैं, जबकि चुनाव आयोग के अधिकारी करीब ढाई करोड़ मतदाताओं के गायब होने की जानकारी दे रहे हैं। ऐसे में झूठ कौन बोल रहा है?

अखिलेश ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के स्तर पर माहौल बनाकर फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि रोजाना पहले के मुकाबले 22 गुना ज्यादा फॉर्म-6 भरे जा रहे हैं। जिन क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या कम हुई थी, वहां अब अचानक वोट बढ़ रहे हैं। अखिलेश के मुताबिक, 17 नवंबर तक 55,884 मतदाताओं के नाम दोबारा जुड़वाए जा चुके हैं।

शहरी क्षेत्रों के बाद गांवों में भी वोट बढ़ाने का आरोप

अखिलेश यादव ने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें खासतौर पर शहरी विधानसभा क्षेत्रों से सामने आई थीं। अब ग्रामीण इलाकों में भी मतदाताओं की संख्या बढ़ाई जा रही है। उन्होंने डुप्लीकेट वोटरों को लेकर की गई शिकायतों पर भी सवाल उठाए और कहा कि अब तक इन शिकायतों पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग मतदाता सूची के पुनरीक्षण के साथ अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग पर भी ध्यान नहीं दे रहा है। अखिलेश ने 15 नवंबर को हुए तबादलों का जिक्र करते हुए कहा कि आयोग को इस मामले में भी नजर रखनी चाहिए।

पश्चिम बंगाल की तरह यूपी में चुनाव लूटने की तैयारी

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में भी पश्चिम बंगाल की तरह चुनाव लूटने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाहर से ऐसे लोग लाए जा रहे हैं, जिनका मतदाता के रूप में पंजीकरण नहीं है। अखिलेश ने दावा किया कि अभी आंकड़ों का खेल देखने को मिलेगा। इस दौरान परिसीमन को लेकर भी अखिलेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि परिसीमन भाजपा की सबसे बड़ी भूल साबित होगा। उनका आरोप है कि सरकार यह कदम केवल उत्तर प्रदेश का चुनाव जीतने के लिए उठा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब तक जो बड़े फैसले ले चुकी है, उनसे आम जनता को कोई फायदा नहीं हुआ है।

इंडिया गठबंधन के 403 प्रत्याशी होंगे

विपक्षी गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर अखिलेश यादव ने कहा कि इस बारे में सभी दल मिलकर बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी होंगे। सपा भाजपा की हर रणनीति पर नजर रख रही है और मतदाता सूची को ठीक कराने के लिए भी काम कर रही है। अखिलेश ने परिसीमन से जुड़े प्रस्तावित विधेयक पर कहा कि इससे यह साफ हो जाएगा कि कौन सा दल किसके साथ खड़ा है।

बुलडोजर को बताया मुख्यमंत्री का प्रिय खेल

प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद राजनीतिक प्रदूषण बढ़ा है। मुख्यमंत्री पर लोगों को सत्ता के दम पर डराने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि, उनका प्रिय खेल बुलडोजर चलाना है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा को अपनी हार का अंदाजा हो गया है। गोरखपुर में हुई एक रैली के बाद ही सरकार घबराई हुई नजर आ रही है।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भूमि, जल और वायु प्रदूषण तो है ही मगर भाजपा के आ जाने के बाद राजनीतिक प्रदूषण भी बहुत बढ़ा है। उस राजनीतिक प्रदूषण को खत्म करने के लिए, उसका सफाया करने के लिए हम समाजवादी एकजुट होकर उनका सहयोग करने का काम करेंगे।

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर दिया सुझाव

मतदाता सूची में गड़बड़ी रोकने के लिए अखिलेश यादव ने आधार आधारित कार्ड जारी करने और वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों का बायोमेट्रिक डेटा उपलब्ध है, इसलिए मतदाता पहचान के लिए बायोमेट्रिक जांच भी कराई जा सकती है।अखिलेश ने सवाल उठाया कि सरकार इस व्यवस्था को लागू क्यों नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि आज तकनीक इतनी विकसित हो चुकी है कि आधार और बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी व्यवस्थाएं आसानी से लागू की जा सकती हैं। अखिलेश ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के लोग चुनाव के दिन मशीनों के जरिए फर्जी वोटर आईडी और आधार कार्ड तैयार कर लेते हैं। इस पर रोक लगाने के लिए उन्होंने मतदाता पहचान पत्र को धातु का बनाए जाने की मांग की। उनके मुताबिक, इससे नकली पहचान पत्र तैयार करने की आशंका कम होगी और चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।

👁 5.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

विशेष अभियान दिवस पर डीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण,मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का लिया जायजा,18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम...

फतेहपुर, 28 नवंबर। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत शनिवार...

सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिला आउटसोर्स कर्मचारी, हटाने के लिए एजेंसी को पत्र

फतेहपुर। स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की ड्यूटी और कार्यप्रणाली को लेकर एक नया मामला...

उमरगहना ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के सनसनीखेज आरोप: फर्जी भुगतान से बेनामी संपत्ति तक 36 बिंदुओं पर जांच की मांग

फतेहपुर। विकास खंड मलवां की ग्राम पंचायत उमरगहना में वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2026-27...

यूरिया उत्पादन में शाहजहांपुर बनेगा बड़ी ताकत, कृभको प्लांट को मिली 12.70 लाख मीट्रिक टन विस्तार की मंजूरी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के लिए बड़ी खुशखबरी है। यहां स्थित कृभको फर्टिलाइजर्स...

More like this

विशेष अभियान दिवस पर डीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण,मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का लिया जायजा,18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम...

फतेहपुर, 28 नवंबर। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत शनिवार...

सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिला आउटसोर्स कर्मचारी, हटाने के लिए एजेंसी को पत्र

फतेहपुर। स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की ड्यूटी और कार्यप्रणाली को लेकर एक नया मामला...

उमरगहना ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के सनसनीखेज आरोप: फर्जी भुगतान से बेनामी संपत्ति तक 36 बिंदुओं पर जांच की मांग

फतेहपुर। विकास खंड मलवां की ग्राम पंचायत उमरगहना में वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2026-27...