Homeराज्यउत्तर प्रदेशFatehpur: SP धवल जयसवाल हटाये गए,अनूप कुमार सिंह होंगे अब SP फतेहपुर

Fatehpur: SP धवल जयसवाल हटाये गए,अनूप कुमार सिंह होंगे अब SP फतेहपुर

Published on

फतेहपुर- जिले के एसपी धवल जायसवाल का देर रात शासन से तबादला कर दिया गया जानकार बताते हैं कि बिंदकी क्षेत्र में दो विधायकों के बीच चल रहे एक आठ बीघा जमीन के मामले में शासन स्तर पर पिछले दिनों पुलिस की शिकायत हुई थी जिसमें पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे थे। इसको मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया था देर रात एसपी धवल जायसवाल का तबादला हो जाने के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया।एक विधायक की नजदीकी भी काफी चर्चा में थी। ips अनूप कुमार सिंह अब फतेहपुर जिले के नए एसपी होंगे 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अनूप कुमार सिंह बस्ती जिले के मूल रूप से निवासी बताएं जा रहे हैं उनके पिता भी पुलिस महकमें में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है।

IPS Transfer: योगी सरकार ने सोमवार को देर रात सात जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। बदले गए जिलों में मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, कौशांबी, इटावा, फतेहपुर, संतकबीरनगर और अयोध्या के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। वहीं वाराणसी परिक्षेत्र के आईजी मोहित गुप्ता का तबादला कर उन्हें प्रदेश का गृह सचिव बनाया गया है।

बदले गए जिलों में अयोध्या के पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर को गोरखपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर को अयोध्या का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इटावा के पुलिस अधीक्षक संजय कुमार मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। वहीं मुजफ्फरनगर में तैनात एसएसपी अभिषेक सिंह को प्रोन्नति के बाद डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र बनाया गया है।

कौशांबी के पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव को एसएसपी इटावा, गाजियाबाद में तैनात पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार-द्वितीय को पुलिस अधीक्षक कौशांबी, फतेहपुर के एसपी धवल जायसवाल को गाजियाबाद में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। एसपी रेलवे गोरखपुर संदीप कुमार मीना को एसपी संतकबीरनगर और लखनऊ में तैनात लक्ष्मी निवास मिश्र को भ्रष्टाचार निवारण संगठन से एसपी रेलवे गोरखपुर बनाया गया है। पीएसी 35वीं वाहिनी लखनऊ में तैनात सेनानायक अनूप कुमार सिंह को एसपी फतेहपुर बनाया गया है।

👁 16.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: असोथर सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस न मिलने से रुका वितरण, विरोध के बाद किसानों को मिली यूरिया

असोथर (फतेहपुर)। सावन के पहले सोमवार को असोथर सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण...

फतेहपुर: छह सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने सीएम से लगाई गुहार, 25 अगस्त के बाद आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, फतेहपुर ने शिक्षामित्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं...

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

More like this