Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमोबाइल फोन ने खोला हत्या का राज,24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल फोन ने खोला हत्या का राज,24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Published on

फतेहपुर। धान की फसल कटवाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की ईंट से पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल पर अपना मोबाइल फोन भूल गया, लेकिन यही मोबाइल पुलिस के लिए हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का अहम सुराग बन गया। बकेवर पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।

मामला बकेवर थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव का है, जहां रामजीवन की हत्या कर उसे हादसे का रूप देने की कोशिश की गई थी। पुलिस के मुताबिक, धान की फसल कटवाने को लेकर आरोपी रविशंकर उर्फ रवि और रामजीवन के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने ईंट से रामजीवन के सिर पर दो-तीन वार कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने मृतक की साइकिल को नहर पटरी पर गिरा दिया, जिससे घटना को दुर्घटना दिखाया जा सके। लेकिन हत्या के दौरान आरोपी अपना मोबाइल फोन घटनास्थल पर ही भूल गया।

मृतक के परिजनों ने घटनास्थल से मिले टूटे मोबाइल को रामजीवन का फोन समझ लिया। उन्होंने मोबाइल को दुकान पर ले जाकर ठीक कराया। मोबाइल की सिम पर इनकमिंग कॉल की सुविधा बंद थी, जिसके चलते फोन की पहचान तत्काल नहीं हो सकी। बाद में आरोपी की पत्नी ने उसी सिम पर रिचार्ज कराया। रिचार्ज के बाद मोबाइल पर आई कॉल ने फोन की असली पहचान उजागर कर दी।

मोबाइल की पहचान सामने आते ही पुलिस जांच में जुट गई और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ते हुए आरोपी तक पहुंच गई। घटना के 14 दिन बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी रविशंकर उर्फ रवि, निवासी ग्राम पधारा, को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सनी ईंट और मृतक के टूटे मोबाइल के पार्ट्स भी बरामद किए हैं।

बकेवर पुलिस के इस खुलासे में एक भूला हुआ मोबाइल फोन हत्या की पूरी कहानी उजागर करने वाला अहम सबूत साबित हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

👁 25.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

विशेष अभियान दिवस पर डीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण,मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का लिया जायजा,18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम...

फतेहपुर, 28 नवंबर। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत शनिवार...

सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिला आउटसोर्स कर्मचारी, हटाने के लिए एजेंसी को पत्र

फतेहपुर। स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की ड्यूटी और कार्यप्रणाली को लेकर एक नया मामला...

उमरगहना ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के सनसनीखेज आरोप: फर्जी भुगतान से बेनामी संपत्ति तक 36 बिंदुओं पर जांच की मांग

फतेहपुर। विकास खंड मलवां की ग्राम पंचायत उमरगहना में वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2026-27...

यूरिया उत्पादन में शाहजहांपुर बनेगा बड़ी ताकत, कृभको प्लांट को मिली 12.70 लाख मीट्रिक टन विस्तार की मंजूरी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के लिए बड़ी खुशखबरी है। यहां स्थित कृभको फर्टिलाइजर्स...

More like this