फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के भूला गांव के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम घरवासीपुर गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र रामऔतार (28) जो अपने गांव घरवासीपुर से ग्राम अनेठा निमंत्रण खाने जा रहा था। जैसे ही वह थाना धाता थाना क्षेत्र के भूला गांव के समीप पहुंचा कि सामने आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। सड़क हादसे में बाइक सवार सुनील कुमार गम्भीर रूप से चोटिल हो गया। सड़क से गुजर रहे लोगों ने आनन फानन में एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उसे इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धाता ले गई। जहां पर तैनात चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सुनील कुमार की पिछले वर्ष ग्राम नगरुआ थाना धाता में शादी हुई है। जिसके अभी एक 6 माह एक लड़का है।
थानाध्यक्ष अंकुर कैथवास ने बताया कि मोटरसाइकिल की आमने सामने की टक्कर हुई है जिसमें एक युवक की मृत्यु हो गई बाड़ी का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।
Trending Now
Fatehpur:आमने-सामने से भिड़ी बाइकें,सड़क हादसे में एक की मौत
👁 8.3K views






