रिपोर्ट -सुरेश पटेल
फतेहपुर-जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बे में सब्जी मंडी गेट के समीप सड़क के किनारे बैठे तीन लोगों को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया।जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जीवित होने की आशंका पर तीनों घायलों को एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।चिकित्सक ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।वही प्राथमिक उपचार बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
मौके पर मौजूद लोगों ने जीवित होने की आशंका पर आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमौली ले गए। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर सहित चालक को हिरासत में ले लिया है।चिकित्सक ने साठ वर्षीय गिरधारी निवासी देवगांव भंभौंरा थाना सुमेरपुर जनपद हमीरपुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के पौत्र सुशील पुत्र रामखेलावन गंभीर रूप से घायल हो गए।रामसजीवन कुटार निवासी मदरी थाना चांदपुर की पुत्री के शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे।मदरी निवासी सत्तावन वर्षीय जगदीश शाहू पुत्र शिवकुमार शाहू व सुशील को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।








