Homeराज्यउत्तर प्रदेशअश्लील हरकत के बाद रेप की कोशिश... फतेहपुर में महिला कोचिंग टीचर...

अश्लील हरकत के बाद रेप की कोशिश… फतेहपुर में महिला कोचिंग टीचर ने फांसी लगाकर दे दी जान

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आरोप है कि फीमेल कोचिंग टीचर के साथ अश्लील हरकत के बाद दुष्कर्म की कोशिश की गई। डिप्रेशन में आकर शिक्षिका ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मां को देखकर भाग निकला आरोपी

जानकारी के अनुसार, खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी गांव के ही कुछ बच्चों को कोचिंग पढ़ाती थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार को शिक्षका घर पर अकेली थी। आरोप है कि देर शाम थाना क्षेत्र के हसनपुर अकोढ़ियां गांव का रहने वाला अंकित आया और घर में घुसकर जबरन उसकी बेटी से अश्लील हरकत कर इस दौरान दुष्कर्म की भी कोशिश की। विरोध करने पर बेटी के साथ मारपीट की। इस घटनाक्रम के बीच अचानक घर पहुंची लड़की की मां को देखकर अंकित भाग खड़ा हुआ।

कानपुर में इलाज के दौरान मौत

घटना के बाद से डिप्रेशन में आई शिक्षिका ने कमरे की छत में लगे हुक के सहारे दुप्पटे से फांसी लगा लिया। मां की चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद आनन-फानन लड़की को फंदे से नीचे उतार कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से हालात को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। यहां पर शनिवार की सुबह इलाज के दौरान शिक्षिका की सांसें थम गईं।

पुलिस हिरासत में आरोपी

थाना प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

👁 4.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: असोथर सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस न मिलने से रुका वितरण, विरोध के बाद किसानों को मिली यूरिया

असोथर (फतेहपुर)। सावन के पहले सोमवार को असोथर सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण...

फतेहपुर: छह सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने सीएम से लगाई गुहार, 25 अगस्त के बाद आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, फतेहपुर ने शिक्षामित्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं...

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

More like this