फतेहपुर- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधि मण्डल रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसत्ता दल से उनके बेंती राजभवन में मुलाकात किया।
जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने बताया कि हमारे राष्ट्र नायक सूरवीर शौर्य एवं स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पधारने के लिए आमंत्रित किया गया। राजा भैया ने आश्वस्त किया कि जरूर आयेंगे। राजा भैया से मिलकर हमारी पूरी टीम बहुत अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस कार्यक्रम नागेन्द्र सिंह चौहान मण्डल उपाध्यक्ष प्रयागराज, रवि सिंह जिला महामंत्री, संजय सिंह कोषाध्यक्ष, डॉ अभिषेक सिंह, रंजना सिंह, कल्पना सिंह, तरुण सिंह चौहान, विपिन सिंह भदौरिया, राज सिंह भदौरिया, सज्जन सिंह, आदि भारी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
Trending Now
Fatehpur:महाराणा प्रताप की जयंती में राजा भैया को दिया न्यौता
👁 6.6K views








