रिपोर्ट-सुरेश पटेल
फतेहपुर।जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बुधौली गांव निवासी प्रिंसी देवी ने पति सहित सास ससुर व जेठ पर अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि बीते वर्ष फरवरी माह में उसकी शादी चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली निवासी आशीष के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी।पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर शादी की थी।शादी के कुछ दिन बाद सास गोमती देवी ससुर शिवप्रसाद जेठ अमित कुमार पति के साथ मिलकर अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे।मांग पूरी न होने पर बीते 29 नवंबर को बिना दहेज लाए घर आने पर जान से मारने की धमकीं देते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया था।पीड़िता की तहरीर पर जाफरगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।







