Homeराज्यउत्तर प्रदेशFatehpur:भतीजे ने चाचा की डंडे से पीट कर की हत्या

Fatehpur:भतीजे ने चाचा की डंडे से पीट कर की हत्या

Published on

फतेहपुर में शराब के नशे में रिश्तों का कत्ल, सगे भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

यूपी के फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान 38 वर्षीय व्यक्ति की उसके सगे भतीजे ने ही लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गाली गलौज के बाद शुरू हुई मारपीट

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नरैचा गांव निवासी सियाराम कुशवाहा (38) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सियाराम शुक्रवार की रात भतीजे संदीप कुशवाहा के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी के दौरान गाली गलौज शुरू हो गई। कहासुनी धीरे-धीरे विवाद में बदल गई। इसके बाद गुस्से में आकर संदीप ने चाचा सियाराम पर लाठी से सिर पर हमला कर दिया, जिससे सियाराम गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा।

वारदात से इलाके में सनसनी

विवाद का शोर-शराबा सुनकर घर में मौजूद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रक्त रंजित सियाराम को तत्काल सीएचसी बिंदकी ले गये, जहां मेडिकल चेकअप के बाद डॉक्टरों ने सियाराम को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से जहां इलाके में हड़कंप मच गया वहीं गांव में मातम का माहौल है।

जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

👁 8.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: असोथर सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस न मिलने से रुका वितरण, विरोध के बाद किसानों को मिली यूरिया

असोथर (फतेहपुर)। सावन के पहले सोमवार को असोथर सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण...

फतेहपुर: छह सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने सीएम से लगाई गुहार, 25 अगस्त के बाद आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, फतेहपुर ने शिक्षामित्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं...

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

More like this