फतेहपुर। जिले के गाजीपुर कस्बे के दरौली मोड पर देर रात एक युवक सड़क पार करते समय दो बाइको की भिड़ंत की चपेट में आ गया जिससे युवक की हुई मौत तथा दूसरी गाड़ी के दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल। सुरेंद्र सिंह लोधी (35) पुत्र लक्ष्मण अपने पुराने घर से रोड वाले घर जा रहा था तभी सामने से अचानक एक मोटरसाइकिल आ गई जिसमें दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें सुरेंद्र लोधी के के भारी चोट होने के कारण घटना स्थल में ही मृत्यु हो गई तथा दूसरे मोटर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस में उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया तथा सुरेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है तथा मृतक अपने पीछे दो लड़के सत्येंद्र (8) मानशी (6) पुष्पेंद्र (4) को छोड़ गया मृतक अपने पिता के साथ खेती का काम करता था।
Trending Now
Fatehpur: दो बाइकों की भिडंत में एक की मौत,घायल







