UP NEWS आपरेशन सिंदूर का पक्ष रखने के लिए सांसदों का डेलिगेशन विदेश जाने के सवाल पर यूपी सरकार के परिवहन मन्त्री दया शंकर सिंह ने कहा कि पुरे दुनिया में पाकिस्तान को आतंकवाद को प्रश्रय देने के लिए उसको बेनक़ाब करना है और लगातार पाकिस्तान आतंकवादियों को संरक्षण दे करके अव्यवस्था फैलाने का काम कर रहा है इसलिए ये जरुरी है की पूरी दुनिया उनके आतंकवाद का जो संरक्षण देने का को जाने इसलिए प्रतिनिधि मण्डल जा रहा है।
वहीं अखिलेश यादव का कहना कि जीत का जश्न होता है सीज का नहीं के सवाल पर दया शंकर सिंह ने कहा कि अखिलेश जी को भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम और पूरी दुनिया जो है आज भारत की सेना को उसके शौर्य उसकी कार्यकुशलता को जोस तरह से सिंदूर आपरेशन को उन्होंने सफलता पूर्वक किया। ये अखिलेश जी को अच्छा नहीं लग रहा है। पाकिस्तान के पांच सौ किलोमीटर अंदर घुस करके उनके आतंकवादी ठिकानो को नष्ट करने का काम भारतीय सेना ने किया। पूरा पाकिस्तान मिमिया रहा है। और सीज फायर के लिए पूरी दुनिया से गुहार लगाई। ये लोग भारत के शौर्य को देखना ही नहीं चाहते हैं। ये लोग तो भारत माता को डायन कहने वाले लोगों को सम्मानित करने वाले लोग हैं। इस तरह का बयान देना हास्यस्पद है और यह देश के लिए अच्छा नहीं है।
वहीं आपरेशन सिंदूर पर विपक्ष द्वारा उठाये जा रहे सवाल पर दया शंकर सिंह ने कहा कि विपक्ष में आप कांग्रेस पार्टी को कह सकते है कि कांग्रेस पार्टी 2004 से 2014 तक दस साल सत्ता में रही उस समय भी आतंकवादी घटनाये होती थी और हमारे देश के सैनिक मारे जाते थे. उस समय कि सरकार केवल वार्ता तक सिमित रह जाती थी और वही सेना आज है जो मोदी जी के नेतृत्व में है। यदि भारत का कोई एक व्यक्ति कि मृत्यु होती है तो हमारे सैनिक पाकिस्तान के दस सैनिक मार गिराने का काम करते हैं। आज भारतीय सेना के शौर्य को पूरी दुनिया सलाम कर रही है तो विपक्ष ये रास नहीं आ रहा है इसलिए इस तरह की बयानबाजी कर रहा है।
Trending Now
कांग्रेश सरकार वार्ता करती थी हमारी सरकार की सेना घुस कर मारती है
👁 3.7K views







