रिपोर्ट-मोहम्मद फुजैल खान
UP news – fatehpur – जिले के चाँदपुर थाना क्षेत्र मे सड़क निर्माण कार्य में चल रहे डम्फर की टक्कर से घर जा रहे वृद्ध की मौत हो गई।घटना से कोहराम मच गया।जानकारी पर पहुँचे परिजन शव से लिपटकर रो रो कर बिलखते रहे। गोसाईपुर मजरे कोठा बखरिया,थाना चाँदपुर निवासी रामकुमार 60 वर्ष पुत्र स्व.लल्लन अपने गाँव से अमौली गए थे।अमौली-घाटमपुर मार्ग के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्य में चल रहे डम्फर ने पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में वृद्ध साइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार व ट्रक चालक मौके से फरार हो गये।घटना से हड़कम्प मच गया।थाना पुलिस सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुचा और परिजनों को समझा बुझा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस ने मृतक के पुत्रो से तहरीर लेकर घटना की जाँच शुरू कर दी है।







